चेन्नई से बनाएं दक्षिण के इन स्थानों का प्लान, साथ में जानें इतिहास

नवंबर का महीना चल रहा है यहीं वो महीना है जब पर्यटक ज्यादातर कहीं भी घूमने का प्लान बनाते हैं। इस महीने में उत्तर क्षेत्र के लोगों के लिए ठीक रहता है। क्योंकि इस महीने में अगर आप दक्षिण की तरफ जाते हैं फिर भी आपके लिए ठीक रहता है और अगर आप उत्तर की तरफ ठंडे राज्यों को घूमने का प्लान बना रहे हैं तब भी ठीक रहता है। इसलिए आज हम आपको तमिलनाडु में स्थित तंजावुर के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम आपको इस स्थान से जुड़े राजनीतिक इतिहासकार को समझाते हैं।

इडुक्की

यहां पर पहले कई शक्तिशाली राजा राज किया करते थे। उन्होंने इसे अपनी राजधानी बताया। चोलों के बाद यहां पर मराठा और नायकों के अधीन आया। यह न सिर्फ दक्षिण बल्कि तजावुर की गिनती देश के चुनिंदा ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों में की जाती है। यह शहर चेन्नई से करीब 380 कि.मी. की दूरी पर है। यहां सालभर प्रेमियों और श्रद्धालुओं का आना जाना लगा ही रहता है। यहां पर आपको सेफारजी सरस्वती महल पुस्तकालय,गंगाकोंडा आदि को देख सकते हैं।

कोल्लम

कोल्लम दक्षिण भारतीय राज्य केरल का एक प्राचीन बंदरगाह शहर है, जो लक्षद्वीप तट पर स्थित है। इस शहर का अपना अलग इतिहास भी है, यहां दक्षिण के कई शक्तिशाली राजवंशों का शासन रह चुका है, जिसमें वेणाड से लेकर चेरा आदि शामिल थे। चूंकि यह एक तटीय शहर है इसलिए प्राचीन काल में इस शहर ने चीन, मिस्त्र और मेलेशिया जैसे देशों के साथ अच्छे व्यापारिक संबंध बनाएं। यह शहर अपने मसालों और काजू उत्पादन के लिए भई जाना जाता है। पर्यटन की दृष्टि से यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है, जहां आप कई शानदार स्थलों की सैर का आनंद उठा सकते है, जिसमें शेंडुरुनी वन्यजीव अभयारण्य, थंगासेरी, पालारूवी जलप्रपात, मुनरो द्वीप, थेणमाला आदि शामिल हैं। एक यादगार सफर के लिए आप यहां आ सकते हैं।

प्रो कबड्डी लीग : बेंगलुरू बुल्स ने यूपी योद्धा को हराया

इडुक्की

तंजावुर से आप केरल के इडुक्की की सैर का प्लान बना सकते हैं, यह राज्य के चुनिंदा खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां वर्षभर सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। यह खूबसूरत पर्यटन स्थल पश्चिमी घाट में बसा है, जहां आप पहाड़ी खूबसूरती का आनंद जी भरकर उठा सकते हैं। इडुक्की का आधे से ज्यादा भाग घने जगंलों से घिरा हुआ है। यहां घूमने-फिरने के लिहाज से कई शानदार स्थल मौजूद हैं, जिनमें इडुक्की डैम, इडुक्की वन्यजीव अभयारण्य, हिल व्यू पार्क, नंदुकानी, थाट्टेकड पक्षी अभयारण्य, कलवरी माउंट आदि शामिल हैं।

शतरंज इंडिया में वेस्ली से मुकाबला करेंगे आनंद

होगेकन्नाल

तंजावुर से आप तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले स्थित होगेकन्नाल की सैर का प्लान बना सकते हैं। होगेकन्नाल राज्य का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपने विशाल जलप्रपात के लिए जाना जाता है। रिफ्रेशिंग सफर के लिए यहां पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। होगेकन्नाड बैंगलोर से 180 कि.मी और धर्मपुरी से 46 कि.मी की दूरी पर स्थित है। यह एक आकर्षक जलप्रपात है जिसे भारत का नाइग्रा फॉल भी कहा जाता है। यह वाटर फॉल कावेरी नदी से जल प्राप्त करता है। यहां सैलानियों के लिए बोट राइड्स की भी व्यवस्था है। एक शानदार सफर के लिए आप यहां आ सकते हैं।

LIVE TV