लखनऊ में आज सुबह हल्की बारिश और बदली से मौसम हुआ सुहाना, जानें अपने शहर का हाल

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सुबह हल्की बारिश और बदली से मौसम सुहाना हो गया है, जहां बारिश से शहरवासियों को काफी राहत मिली । वहीं एक घंटे तक विभिन्न क्षेत्रों में कहीं हल्‍की तो कहीं तेज बारिश से रात के पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 14 जिलों में येलो और 7 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

आज इन जिलों में हो सकती है बारिश

लखनऊ
लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 103 दर्ज किया गया है।

वाराणसी
वाराणसी में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, हल्के बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है, वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 57 है।

प्रयागराज
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, यहां मौसम वाराणसी जैसा रहने वाला है।

कानपुर
कानपुर में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, मौसम साफ रहेगा।

गोरखपुर
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना है।

अयोध्या
अयोध्या में अधिकतम तापमान 42.6 और न्यूनतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, हल्के बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मेरठ
मेरठ में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, मौसम साफ रहेगा वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 163 दर्ज किया गया है।

आगरा
आगरा में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, यहां भी आसमान साफ रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में 112 दर्ज किया गया है।

LIVE TV