अंधे प्यार की निशानी, दोस्त की माँ से युवक ने रचाई थी शादी, पढ़िए अजब कहानी
वैसे देखा जाए तो इश्क़ अंधा होता है। ये न उम्र देखता है और ना ही कोई बंधन। बस हो जाता है। इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स में प्यार का एक अजीब मामला सामने आया है। विलियम स्मिथ नाम के लड़के को उसके दोस्त की मां से प्यार हो गया है। जिस दोस्त के साथ वीडियो गेम खेलता था, उसका अब पिता बन गया है। जब लोगों को इस खबर के बारे में पता चली तो लोग हैरान हो गए।
सबसे दिलचस्प बात ये है कि विलियम स्मिथ को जिस महिला से प्यार हुआ है वो विलियम से उम्र में 15 साल बड़ी है। जब दोनों की मुलाक़ात हुई थी तब विलियम की उम्र महज 16 साल ही थी और विलियम की प्रेमिका की उम्र 31 साल थी। उससे भी हैरानी वाली बात ये है कि विलियम की प्रेमिका के 7 बच्चे भी हैं। विलियम की प्रेमिका का नाम मर्लिन बटिगिग है।
मर्लिन बटिगिग वेस्ट ससेक्स की रहने वाली है। विलियम से उनकी मुलाक़ात 31 साल की उम्र में हुई थी। विलियम स्मिथ उस वक्त 16 साल था, जब उसे आंटी से मोहब्बत हो गई। मामला ये था कि मर्लिन की तबीयत खराब रहती थी ऐसे में विलियम अक्सर मर्लिन के घर आता जाता रहता था और मर्लिन की देखभाल करता था। इसी बीच दोनों के बीच प्यार हुआ। दोनों ने एक दूसरे को अपनी भावना व्यक्त की फिर एक दूसरे के हो गए।
ब्रिटिश समाचार की एक वेबसाइट अनुसार, दोनों के बीच 12 साल से प्यार है। विलियम और मर्लिन दोनों 12 साल बीतने के बाद भी साथ हैं। वर्तमान में विलियम स्मिथ फिल्म प्रोड्यूसर बन चुके हैं। उनका कहना है कि वो मर्लिन से बहुत प्यार करते हैं, मर्लिन ही उनकी ड्रीम वुमन हैं।