बिना ड्राइटिंग के वजन घटाएं, खाने में लाएं ये बदलाव

आज के समय हर कोई अपने आप को फिट देखना पसंद करता है। चाहे वो फिर किसी भी उम्र को क्यों न हो। फिट रहना भी चाहिए। आजकल के खान- पान में वो बात नहीं हैं जो पुराने जमाने के खान-पान में हुआ करती थी। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे  खुद का वजन कम करें।

Loseweight

ऐसे बहुत से खाने के प्रोडक्ट्स हैं जिसका सेवन नाश्ता करने के समय करें तो आपको बहुत फर्क महसूस होगा।

मसाला चीज़ टोस्ट

मसाला चीज टोस्ट में वो सबकुछ पाया जाता हैं जो आपको फिट रहने के लिए मदद करता है। एक मसाला चीज टोस्ट में लगभग 90 कैलोरी और 3 ग्राम प्रोटीन होता है।

ओट्स इडली

वजन कम करने के लिए उचित खान-पान का सेवन करना बहुत जरूरी है। आप जितना ही अपने खान-पान का ध्यान रखेंगे उतना ही आप फिट रहेंगे। ओट्स इडली उसमें से ही एक है। वजन कम करने के लिए  ओट्स इडली एक बहुत ही अच्छा आहार है। उड़द का दाल में प्रचिर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखता है। एक ओट्स इडली में 90 कैलोरी और 3 ग्राम प्रोटीन होता है।

यह भी पढ़ें: ये वाला पिज्जा है जरा हटके, खाते ही कहेंगे वाह

मिक्स्ड स्प्राउट्स पोहा

पोहा खाने में जितना लाइट होता है उतना ही पचाने में हल्का होता है। अहर आपको अपना वजन कम करना है तो इस बात का काफी  ध्यान रखना होगा कि आप जो कुछ भी खाएं वो हल्का और जल्दी पचने वाला हो। मिक्स्ड स्प्राउट्स पोहा 280 कैलोरी और 20 ग्राम प्रोटीन होता है।

Loseweight

बादाम, केला, स्ट्रॉबेरी और दही से बनी स्मूदी

आपको इस बात का भी  ध्यान रखान होता है कि आपका सुबह का नाश्ता सबसे  हेल्दी हो। अगर आप हेल्दी खाना सुबह के समय  खाते हैं तो आपके उस खाने को पचाने का पूरा समय मिल जाता है। नाश्ते के समय केला, बादम, बनी स्मूदी से बेहतर और कुछ नहीं होता है।  इन सभी खाने में 350 कैलोरी और 15 ग्राम प्रोटीन होता है। जिससे आपका पेट लम्बे समय तक भूख महसूस नहीं करता है।

चॉकलेट मिल्कशेक स्मूदी

अगर आपको चॉकलेट पसंद है तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है। अक्सर देखा गया है कि लोग अपना वजन कम करने के लिए चॉकलेट से दूर भागते हैं उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वह यह चॉकलेट खाएंगे तो उनका वजन कभी कम नहीं होगा।

 

LIVE TV