LAKME FASHION WEEK 2019 : मौनी, विद्या और तमन्ना ने रैंपवॉक कर बिखेरे जलवे, देखें वायरल पिक्स

मुंबई। टेलीविजन वर्ल्ड के रास्ते बॉलीवुड तक पहुंचने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसरत तस्वीरों के लिए चर्चा में रहती हैं। वहीं एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपने गॉर्जियस और बोल्ड लुक के चलते सुर्खियां बटोरी हैं।

 

दरअसल, मौनी रॉय लैक्मे फैशन वीक 2019 में रैंपवॉक करने पहुंची। यहां उन्होंने फैशन डिजाइनर पायल सिंघल के लिए रैंपवॉक कर जलवे बिखेरे। दुप्ट्टे के साथ लहंगा-चोली पहने मौनी काफी खूबसूरत दिख रही थीं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

न्यूड मेकअप और कर्ली हेयर में मौनी बनीं सेंटर ऑफ एट्रैक्शन

मौनी ने लहंगा-चोली के साथ न्यूड मेकअप और कर्ली हेयर किया हुआ था। जोकि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मैचिंग क्लच भी कैरी किया था।

क्या रंग लाएगी सलमान-शाहरुख की दोस्ती, इस फिल्म में एकसाथ आएंगे नजर

मालूम हो कि एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल नागिन ने अपनी शानदार एक्टिंस से खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म गोल्ड के ज़रिये बॉलीवुड में शानदार डेब्यू किया। मौनी के अलावा लैक्मे फैशन वीक में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी जलवे बिखेरे।

विद्या बालन ने रैंप वॉक कर बिखेरे जलवे

एक्ट्रेस ने यहां डिज़ाइनर अनाविला मिश्रा के लिए शो स्टॉपर बनीं। ब्लैक कलर की साड़ी में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस लगीं। इसके साथ उन्होंने न्यूड लिपस्टिक और स्मोकी आई मेकअप किया था। वे बेहद एट्रेक्टिव लग रही थीं।

फैशन वीक में अभिनेता फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ पहुंचे। एक्टर काफी कूल लुक में दिखे। उन्होंने हैडबेंड लगाया था। वहीं लाइट कलर के आउटफिट में शिबानी का लुक देखते ही बनता है। इसके साथ उन्होंने कर्ली हेयर किए थे।

तमन्ना भाटिया ने भी किया रैंपवॉक

बाहुबली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया व्हाइट कलर के आउटफिट में पहुंचीं। लॉन्ग इयररिंग और कर्ली हेयर उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे। वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

LIVE TV