कृष्ण मुरारी बने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

चंडीगढ़। न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी ने शनिवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल लिया। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को यहां हरियाणा राजभवन में हुए एक समारोह में न्यायमूर्ति मुरारी को पद की शपथ दिलाई।

कृष्ण मुरारी

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बडनोर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह व अन्य मंत्रियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने किया खुलासा, बताया- आखिर क्यों हुई उपचुनाव में भाजपा की हार

न्यायमूर्ति मुरारी का जन्म नौ जुलाई, 1958 को हुआ था। उनके पास कानूनी क्षेत्र में एक लंबा और प्रतिष्ठित करियर है। वकीलों के परिवार से आने वाले मुरारी उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के महासचिव और अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही वह कंपनी मामलों और समेकन मामलों में विशेष पकड़ रखते हैं।

न्यायमूर्ति मुरारी ने सात जनवरी, 2004 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था। 18 अगस्त, 2005 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV