पृथ्वी के इस हमशक्ल ग्रह के बारे में जानकर आप हो जायेंगे हैरान, यहां होती है कांच की बारिश

नई दिल्ली| हमारा ब्रह्मांड किसी रहस्य से कम नहीं है, इसमें लाखों- अरबों तारे और ग्रह हैं जो दिन रात बनते और खत्म होते रहते हैं। बहुत से रहस्यों से भरे इस ब्रह्मांड में कई ग्रह ऐसे हैं जिन्हें लेकर हर कोई हैरान हो जाता है।

पृथ्वी के इस हमशक्ल ग्रह के बारे में जानकर आप हो जायेंगे हैरान, यहां होती है कांच की बारिश

कोई ग्रह विशाल गैस के बादलों से बना हुआ है तो कोई हीरे से किसी ग्रह पर हमेशा तेज हवायें चलती हैं तो कहीं पर कभी ना दिन होता है और ना रात। आज हम एक ऐसे ही ग्रह की बात करने वाले हैं जिसे लेकर विज्ञान जगत में तहलका मचा हुआ है।

यह अनोखा ग्रह आपको नर्क की याद दिलवा देगा, इस ग्रह का नाम है इस ग्रह का नाम है  HD 189733b, जो हमारी धरती से 63 प्रकाश वर्ष दूर है। जिसका मतलब यह है कि अगर कोई प्रकाश की गति से धरती से चले तो उसे इस ग्रह पर पहुँचने में 63 साल लग जायेंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रह्मांड में प्रकाश की गति ही सबसे सर्वाधिक गति है।

यह भी पढ़ें: बाल साक्षरता की अनोखी मिशाल गढ़ता है ये स्कूल, जानकार चौंक जायेंगे आप

पृथ्वी से दूरी: 63 light years, रेडियस : 81,358 km,  कब खोजा गया : 5 October 2005, ग्रेविटी: 21.2 m/s², परिक्रमा: 53 hours
यह सोचने में ही डरावना लगता है कि आप एक ऐसी जगह पर हों जहां पर केवल काँच की बारिश होती हो, हर तरफ केवल और केवल काँच। हमारे ब्रह्मांड में एक ऐसा ही ग्रह है जिसे देखकर आपको नर्क की कहांनिया याद आ जायेंगी

इस ग्रह पर हवाओं की रफ्तार 8700 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। ये धरती पर बहने बाली हवाओं की रफ्तार से 20 गुना ज्यादा तेज हैं। यहां पर हवा की रफ्तार का तेज होना उसके वातावरण (Atmosphere)  की देन है।

इस ग्रह पर काँच की बारिश का रहस्य है इसा सिलिका से बना Atmosphere। सिलिका एक काँच जैसा ही पदार्थ होता है। इस ग्रह के Atmosphere में इसी सिलिका के बादल बनते हैं और जब ये बरसते हैं तो ये सिलिका ठंडा होकर काँच की शक्ल में गिरता है। ये गोली की रफ्तार से भी तेज है

LIVE TV