CWG : स्वर्ण से चूके किदांबी श्रीकांत, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

गोल्ड कोस्ट| वर्ल्ड नम्बर-1 भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को बैडमिंटन पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में उलटफेर का शिकार होना पड़ा और इस कारण वह स्वर्ण पदक से चूक गए। श्रीकांत को मलेशिया के दिग्गज ली चोंग वेई ने मात देकर राष्ट्रमंडल खेलों का पांचवां स्वर्ण पदक हासिल किया। इस कारण भारतीय खिलाड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

किदांबी श्रीकांत

वर्ल्ड नम्बर-7 ली ने श्रीकांत को एक घंटे और पांच मिनट तक चले मैच में 19-21, 21-14, 21-14 से मात देकर जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें : IPL-11: हैदराबाद ने कोलकाता को चटाई धूल, लगाई जीत की हैट्रिक

इससे पहले, भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने रविवार को बैडमिंटन महिला एकल वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लोगों में कई दिन से इस मैच के लिए काफी उत्साह था।

सायना नेहवाल ने रचा इतिहास

राष्ट्रमंडल खेलों में खेले गए इस मुकाबले में सायना ने फाइनल में हमवतन पी.वी सिंधु को मात दी। ख़ास बात ये है कि इस स्पर्धा का रजत पदक भी भारत को ही मिला है। सायना ने भारत की झोली में 26वां स्वर्ण पदक डाला वहीं सिंधु ने हार के  बावजूद रजत पदक पर कब्ज़ा किया।

यह भी पढ़ें : भारत को गोल्ड दिलाने वाली पूनम यादव के साथ मारपीट

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना ने सिंधु को 56 मिनट तक चले इस मैच में 21-18, 23-21 से मात देकर राष्ट्रमल खेलों का दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस मैच को जीतने के साथ ही सायना नेहवाल ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है। सायना राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।

LIVE TV