घर में रखें फेंगशुई की यह चीज, पॉजिटिविटी के साथ बढ़ेगा कॉन्फिडेंस

भारत की आधार शिला वास्तु शास्त्र है वैसे ही चीन की आधारशिला फेंगशुई। फेंगशुई में भी अपने जीवन को खुशहाल बनाने के कई तरीके बताए गए है जिनके पालन से आपको जीवन में कभी किसी मुसीबत का सामना करना नहीं पड़ेगा।

फेंगशुई

फेंगशुई का गैजेट घोडा घर में होना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर के उत्तर में दिशा भी रखा जाता है। गैजेट घोडा एक ऐसा फेंगशुई आर्टिकल है, जो या तो प्रतिमा के रूप में लगाया जा सकता है या फिर तस्वीर के रूप में। इसे हमेशा घर के सबसे लोकप्रिय भाग में रखा जाता है। इसे दक्षिण दिशा में रखना भी शुभ बताया गया है। स्टूडेंट्स के लिए इसे उत्तर में दिशा भी रखा जाता है। फेंगशुई में घोड़ा आग का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसे कभी लगाम के साथ नहीं रखा जाता है। इसे ऐसे रूप में भी नहीं रखा जाता है, जिसमें उसकी रफ्तार रुकी हुई नजर आती हो।

यह भी पढ़ें: घर से तुरंत हटाएं जाले, होती है धन हानि और क्लेश

घर में झरने गिरते हुए पानी,नदियों पर्वत आदि की तस्वीरें होना भी काफी लाभदायक होता है। इन तस्वीरों को लगाने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा अच्छी मानी गई है। नदियों-झरनों आदि की तस्वीरें उत्तरी व पूर्वी दिशा में लगाना शुभ होता है। लेकिन युद्ध प्रसंग, रामायण या महाभारत के युद्ध के चित्र, क्रोध, वीभत्स, दुख की भावना वाला, रोता बच्चा, अकाल, सूखे पेड़ आदि तस्वीर को घर में लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। घर का इशान कोण यानी उत्तर-पूर्व कोने में बहते पानी का चित्र लगाने से घर में शांति और खुशहाली आती है।

घर में बच्चें की तस्वीर होना भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसी तस्वीर से घर का वातावरण खुशनुमा बना रहता है। केवल फेंगशुई ही नहीं बल्कि सभी प्रचलित विश्वासों में फल-फूल व हंसते हुए बच्चों की तस्वीरें जीवन शक्ति का प्रतीक माना गया है। उसे पूर्वी और उत्तरी दीवारों पर लगाना शुभ माना गया है। इससे जीवन में खुशहाली आती है। धन पाने के इच्छुक व्यक्ति लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीरें भी उत्तर दिशा में लगाते हैं. कहते हैं, ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।

LIVE TV