खुल गई कांग्रेस की पोल! विधायक बोले- बीजेपी से नहीं मिला रिश्वत का ऑफर, फर्जी है ऑडियो

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी सबसे पार्टी बनकर निकली। तो कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देने की पेशकश कर दी। मतलब साफ़ था कांग्रेस नहीं चाहती थी कि भाजपा एक बार फिर से उनकी आंखों में धूल झोंककर सरकार बनाने में कामयाब रहे।

कर्नाटक चुनाव

अब कांग्रेस-जेडीएस ने अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी। और बीच-बीच में भाजपा पर गंभीर आरोप मढ़ते रहे। क्या थे आरोप।

1- भाजपा गठबंधन के विधायकों को 100 करोड़ में खरीदने की पेशकश कर रही है।

2- भाजपा विधायकों की पत्नियों को फ़ोन कर धमका रही है। और समर्थन करने के बोल रही है।

ऐसे कई आरोप भाजपा पर मढ़ दिए गए।

लेकिन अब आपको एक ऐसे बयान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको खुद-ब-खुद यकीन हो जाएगा कि ये आरोप कितने सही हैं।

दरअसल, येल्लापुर से कांग्रेस विधायक शिवराम हेब्बर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बीएस येदियुरप्पा के बहुमत परीक्षण के पहले मेरी पत्नी के पास भाजपा के किसी भी सदस्य की ओर से 15 करोड़ की पेशकश वाली कोई फोन कॉल नहीं आई थी।

कांग्रेस ने जो ऑडियो टेप जारी किया गया था, वह बिल्कुल फर्जी है। टेप में मेरी पत्नी की आवाज नहीं है। अपने राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा फर्जी टेप जारी करने वाले को ‘धिक्कार’ है।

हेब्बर ने अपने फेसबुक पेज के जरिए इस बात की जानकारी दी। फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘मुझे देरी से पता चला कि न्यूज चैनलों में मेरी पत्नी और बीजेपी के लोगों के बीच संदेहास्पद बातचीत की चर्चा है। यह मेरी पत्नी की आवाज नहीं है। मेरी पत्नी ने कोई फोन रिसीव नहीं किया था। ऑडियो टेप फर्जी है और मैं इसकी निंदा करता हूं।’

यह भी पढ़ें:- कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद अमित शाह की पहली प्रेस कांफ्रेंस, कई मायनों में रही ख़ास

उल्लेखनीय है कि शक्ति परीक्षण के पहले कांग्रेस ने दावा किया था कि येदियुरप्पा के बेटे ने फोन कर कांग्रेस विधायक शिवराम हेब्बर की पत्नी से उनके पति को येदियुरप्पा को वोट डालने को कहा था। साथ ही कांग्रेस की ओर यह भी कहा गया था कि कॉल में कैबिनेट पद और 15 करोड़ रुपये देने की पेशकश की गई थी।

बता दें कि कर्नाटक के भाजपा को 104, कांग्रेस 78 और जेडीएस को 38 सीट मिली हैं।

यह भी पढ़ें:- नक्सलवाद सिमट रहा है और अपनी जमीन खो रहा है : राजनाथ

मालूम हो कि भाजपा के पास जरूरी संख्या नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने 19 मई की शाम को शक्ति परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राज्यपाल वजुभाई वाला ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के नेता कुमारस्वामी को सरकार बनाने का न्यौता दिया। वह बुधवार को शपथ लेंगे। राज्यपाल ने कुमारस्वामी को भी बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन दिए हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV