भाजपा विधायक का बड़ा बयान- कर्नाटक चुनाव हिंदू-मुस्लिम के बीच, कांग्रेस पहुंची EC

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पुरजोर कोशिशों में लग गई है। दोनों ही तरफ से चुनावी रणनीति बनाने में पार्टी आलाकमान और नेताओं के घेरा बंदी शुरू कर दी है। जहां एक ओर भाजपा सूबे की सत्ता में वापसी के सपने देखे रही है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए अपनी कुर्सी बचाने के लिए नाको चने चबाने पड़ रहे हैं।भाजपा विधायक

लेकिन अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव की सियासी बिसात हिंदू-मुस्लिम के बीच बिछाई जाने लगी है। बीजेपी विधायक ने इस चुनाव को हिन्दू बनाम मुस्लिम करार देते हुए बड़ा सियासी दांव खेलने की कोशिश की है।

दरअसल, भाजपा विधायक संजय पाटिल के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पाटिल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव सड़क और पीने के पानी पर नहीं हो रहा है। ये चुनाव हिंदू और मुस्लिम के बीच है।

पाटिल ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है, जो बाबरी मस्जिद बनाना चाहती है और टीपू जयंती मनाती है। उन्होंने कहा कि मैं अपने दिल से कहता हूं कि भारत हिंदू देश हैं, जहां राम का जन्म हुआ। अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाना चाहिए। राममंदिर के लिए मैं कुछ भी करने को तैयार हूं।

यह भी पढ़ें :- कर्नाटक चुनाव : शिकारीपुरा विधानसभा सीट से येदियुरप्पा ने भरा नामांकन

पाटिल ने कांग्रेस की स्टेट महिला अध्यक्ष लक्ष्मी हेबाल्कर को लेकर सवाल किया और कहा कि क्या वो बताएंगी कि वे राम मंदिर का निर्माण करेंगे? वे बाबरी मस्जिद का निर्माण कराना चाहते हैं, जबकि हम राम मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में शपथ दिया था। आप लोग शिवाजी महाराज को मानते हैं और लक्ष्मी मंदिर में पूजा करते हैं, तो बीजेपी को वोट देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- बैसाखी मनाने पाकिस्तान गई पंजाब की महिला ने कबूल किया इस्लाम

बीजेपी विधायक के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता मधु गौड़ ने चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कर्नाटक चुनाव में ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है। बुधवार को भगवान बसवन्ना की जयंती थी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी बेताब है, उसका कोई कार्ड काम नहीं कर रहा है। कांग्रेस राज्य को अस्थिर नहीं होने देंगे। बीजेपी का कोई गेम कर्नाटक में काम नहीं करेगा।

देखें वीडियो:-

LIVE TV