इंडिया कूटुर वीक में शेन-फाल्गुनी पीकॉक के शो में रैंप पर जलवा बिखेरेंगी ये अदाकारा

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इंडिया कूटुर वीक में डिजाइनर शेन और फाल्गुनी पीकॉक के लिए रैंप पर वॉक कर अपना जलवा बिखेरेंगी।

kareena kapoor

डिजाइनर जोड़ी के आकर्षक डिजाइन वाले परिधान में करीना अपने भव्य प्रदर्शन के दर्शकों का मन मोहेगी।

https://instagram.com/p/BlqwiLhj5oP/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

दोनों डिजाइनर ने बताया, “शैली महिलाओं के लिए है। इसकी प्रेरणा जूनागढ़ के राजमहल से ली है जहां एक एक पेरिस की रानी को मेला में आमंत्रित किया जाता है। आख्यान को लोक-गाथा को आधुनिक रूप दिया गया है, जिसमें नए युग की महिलाओं की झलक देखने को मिलती है। यह आधुनिक दुल्हनों और उन महिलाओं के लिए है जो जानती है कि सही मायने में उसे क्या चाहिए। इसमें कोई गलतफहमी नहीं है।”

https://instagram.com/p/Blqu0T_HEBV/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट सुनील सेठी की अगुवाई में इस समारोह में देश के मशहूर कूटुर के परिधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। फैशन शो का आगाज बुधवार की रात से ही हो रही है।

ये भी पढ़ें:-इस डिश को खाकर वेज खाना भूल जाएंगे आप

आखिरी बार करीना कपूर ने मनीष मल्होत्रा को रिप्रेजेंट करने के लिए रैम्प पर उतरी थी. हालही में फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में लीड रोल में नजर आईं थीं. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सोनम कपूर, स्वार भास्कत और शिखा तिलसानिया ने लीड रोल निभाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके फिल्म की रिलीज के बाद करीना कपूर अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मनाने चली गई थीं.

LIVE TV