पटौदी खानदान के नन्हें नवाब को मम्मी करीना ने दिया ‘जंगली’ गिफ्ट
मुंबई। पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब और ‘सैफीना’ के लाडले तैमूर अली खान पटौदी 1 साल के हो चुके हैं। बीते दिन पटौदी पैलेस में सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने परिवार और करीबियों के साथ तैमूर का जन्मदिन मनाया है।
तैमूर का जन्मदिन काफी धूम धाम से मनाया गया है। तैमूर का नाम सबसे क्यूट सेलिब्रिटी किड्स में से एक है। वह अपनी नैनी की गोद में हों या मम्मी की, उनका कैमरे की नजर से बच पाना नामुमकिन होता है।
बीते एक साल में तैमूर की तस्वीरों ने हर किसी का मन मोह लिया है। पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब की बर्थडे जितनी अलग रही, उससे ज्यादा उनका गिफ्ट खास रहा। मम्मी करीना अपने लाडले तैमूर को पहली बर्थडे पर कुछ स्पेशल न देतीं भला ऐसा कैसे हो सकता था।
तैमूर को मम्मी करीना और उनकी न्यूट्रिशनिस्ट ने मिलकर एक बहुत स्पेशल और अलग गिफ्ट दिया है। दोनों ने मुंबई से 50 किलोमीटर दूर सोनावे में एक कम्यूनिटी फार्मिंग की पहल के तहत एक ई फॉरेस्ट गिफ्ट किया है। इस जंगल की खासियत है कि यहां केवल ऑर्गैनिक फार्मिंग ही होगी।
यह भी पढ़ें: हेरिटेज फिल्म फेस्टिवल : फिल्म एंट्री की आखिरी डेट को बचे कुछ दिन
यह भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा ने दी एक्टर को नसीहत, कहा- बहुत कुछ सीखने के लिए करें ये काम
तैमूर को गिफ्ट किया गया ये जंगल 1000 स्क्वेयरफीट में फैला हुआ है। इसमें तीन जामुन, एक आमला, 40 केले, 14 ड्रम स्टिक, एक कोकुम, एक पपीता, पांच कस्टर्ड सेब और दो नींबू के पेड़ लगे हुए हैं। इसके अलावा यहां दाल, मसाले और हरी सब्जियां उगाने की प्लानिंग की गई है।
पटौदी पैलेस से तैमूर के बर्थडे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।