कैलाश मानसरोवर यात्रा हुई शुरू, 59 सदस्यो का पहला दल हुआ रवाना

मनीष उपाध्याय

हल्द्वानी। विश्वप्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा की आज से शुरुआत हो गयी। 59 सदस्यो का पहला दल मंगलवार सुबह दिल्ली से चलकर काठगोदाम पहॅुचा। जहां सभी यात्रियों का कुमाऊँ मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में कुमाऊंनी रिती रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया गया।

कैलाश मानसरोवर

यात्रियों के लिए पहाड़ी भोजन परोसे गए, अल्प विश्राम के बाद यात्रा दल अगले पड़ाव अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गया दल मे 42 पुरूष और 17 महिला यात्री शामिल है। वही इस दल मे उत्तराखण्ड के दो यात्री भी शामिल है।

यह भी पढ़े:- सड़क पर घायल गुलदार का वीडीयो वायरल, वन विभाग अलर्ट

यात्रा दल में छत्तीसगढ़ 3  चंडीगढ़ 1  दिल्ली 14  गुजरात2 महाराष्ट्र 5 हरियाणा 4 कर्नाटक 1 केरल 2 मध्य प्रदेश 3 राजस्थान 7 ततेलांनाग 1 उत्तर प्रदेश 11  उत्तराखंड 2  वेस्ट बंगाल 3 के यात्री हैं।

वही कैलाश मानसरोवर यात्रियो का कहना है कि उनके मन मे भगवान शिव के दर्शन को लेकर बड़ी ही उत्सुकता और उमंग है। भगवान शिव के दर्शन से उनके सारे कष्ट पल भर मे दूर हो जाते है।

उत्तराखंड के 2 यात्रियों में एक रुद्रपुर और दूसरा देहरादून के रहने वाले हैं। यात्रा में सबसे कम उम्र की 18 वर्ष के रिद्धि श्री कृष्णा महाराष्ट्र की रहने वाली है, जो पहली बार मानसरोवर यात्रा कर रही हैं। जबकि सबसे ज्यादा उम्र के यात्री 69 वर्षीय इंद्रमोहन नोएडा के रहने वाले हैं जो 10वीं बार मानसरोवर यात्रा पर जा रहे हैं।

यह भी पढ़े:-त्रिवेंद्र सरकार के प्रभारी मंत्रियों में फेरबदल पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

वही कैलाश मानसरोवर यात्रा का आयोजन कराने वाली कुमाँऊ मण्डल विकास निगम के जीएम टीएस मर्तोलिया का कहना है कि यात्रा मार्ग पर हर तरह की व्यवस्था कर ली गयी है।

चाइना बॉर्डर के पास यात्रियों की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो इस बार की यात्रा में कुल 18 दल कुमाऊं के रास्ते मानसरोवर यात्रा करेंगे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV