यूपी में किशोरी से नशेड़ियों ने किया दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार

दुष्कर्मकानपुर। जनपद के घाटमपुर क्षेत्र में नशेड़ी युवकों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी शौच के लिए खेत में गई थी, वहीं उसके साथ दरिंदगी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी मिली है कि घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम 16 वर्षीय किशोरी शौच के लिए खेत गई थी। तभी रास्ते में नशे की हालत में आए श्याम बाबू कुरील व विजय कुशवाहा ने उसे पकड़ लिया और खेत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

किशोरी की चीख-पुकार सुनकर पीड़िता की मां मौके पर पहुंची तो युवकों ने उसे मारा-पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद दोनों युवक भाग गए। पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर श्यामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं विजय की तलाश कर रही है। पुलिस ने पीड़िता और उसकी घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया है।

चावल, मेवे को छोड़कर इस फल की खीर से करें मुंह मीठा

सुपाड़ी दिलाएगी सुख-समृद्धि, बस करना होगा ये उपाय

LIVE TV