झारखण्ड उपचुनाव: झूम के नाचे ‘झामुमो’ समर्थक, विधानसभा की दोनों सीटों पर लहराया परचम

रांची। झारखंड विधानसभा उपचुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गोमिया और सिल्ली दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

झामुमो

ख़बरों के मुताबिक, एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिल्ली में झामुमो की उम्मीदवार सीमा महतो ने सत्तारूढ़ सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो को 13,508 मतों से मात दी। उन्हें 77,121 मत मिले हैं, जबकि सुदेश महतो को 63,613 मत मिले हैं।

यह भी पढ़ें:- तेल के दामों पर काबू पाना हमारे बस में नहीं: धर्मेंद्र प्रधान

गोमिया में जहां भाजपा और आजसू ने अगल-अलग चुनाव लड़ा था, वहां झामुमो की बबीता देवी ने आजसू के लंबोदर महतो को हराकर 1,800 मतों से हराकर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा उम्मीदवार माधवलाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें:- भाजपा कॉर्पोरेट की चहेती, 5 पार्टियों के संयुक्त चंदे से 9 गुणा अधिक चंदा मिला : रिपोर्ट

दोनों सीटों के लिए चुनाव 28 मई को हुए थे। सिल्ली में 75 फीसदी और गोमिया में 62 फीसदी मतदान हुआ था।

देखें वीडियो:-

LIVE TV