महिला क्रिकेट : इंग्लैंड के लिए विश्व कप जीतने वाली जेन ब्रिटिन का निधन

जेन ब्रिटिनलंदन। इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेट खिलाड़ी जेन ब्रिटिन का निधन हो गया। वह 58 साल की थी। जेन का मंगलवार को कैंसर के कारण निधन हुआ। वह 1993 में विश्व कप जीतने वाली महिला टीम की सदस्य थीं।

हाईवे पर एन्जॉय कर रहे थे रैना, अचानक कार का टायर फटा, यूपी पुलिस ने पहुंच कि…

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, वह 1979 से 1998 तक महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने वाली खिलाड़ी थीं। उनके नाम 27 टेस्ट मैचों में पांच शतक थे।

उन्होंने इंग्लैंड के लिए 63 वनडे मैच खेले थे। लॉर्ड्स में विश्व कप के फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 रन बनाए थे।

चैम्पियंस लीग : मेसी का शानदार प्रदर्शन, बार्सिलोना ने जुवेंतस को 3-0 से हराया

उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 167 था जो उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1998 में बनाया था। अपने आखिरी मैच में उन्होंने चार्लोट एडवडर्स के साथ पारी की शुरुआत की थी।

एडवर्ड्स ने ट्विटर पर श्रद्धांजली देते हुए उन्हें अपनी प्ररेणास्त्रोत बताया है।

हॉकी : भारतीय महिला टीम ने बेल्जियाई जूनियर पुरुष टीम को ड्रॉ पर रोका

LIVE TV