Janmashtami 2021: ‘जय श्री कृष्णा’ में ‘कान्हा’ का रोल करने वाली क्यूट बच्ची, अब हो गई इतनी बड़ी…

आज कृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जन्‍माष्‍टमी (Janmashtami) का त्‍योहार भक्त पूरी श्रद्धा और विश्वास से मना रहे हैं। 30 अगस्त यानी आज देश ही नहीं विदेशों में भी इस पावन त्योहार को मनाया जा रहा है। हर एक भक्त अलग अलग तरीके से प्रभु कृष्ण की पूजा कर रहे हैं। ऐसे कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने पर्दे पर प्रभु श्री कृष्‍ण की भूमिका को अदा किया है। इन स्टार्स ने रोल प्ले करते हुए भगवान की महानता से हर किसी को रूबरू करवाया है। सीरियल के जरिए दर्शकों ने कृष्ण को खूब प्यार दिया। कुछ एक्टर्स तो ऐसे रहे कि असल जिंदगी में लोग उन्हें भगवान समझकर पूजा करने लगे थे। इन्हीं में से कलर्स टेलीविजन का धारावाहिक ‘जय श्री कृष्णा’ का पुन: प्रसारण शामिल है।

जय श्री कृष्णा' में बच्ची ने निभाया था 'कान्हा' का किरदार, मोहक मुस्कान के  मुरीद हो गए थे दर्शक - Entertainment News: Amar Ujala

क्या आप जानते हैं साल 2008 में प्रसारित होने वाले टेलीविजन सीरियल ‘जय श्री कृष्णा’ में भगवान श्री कृष्ण का किरदार एक लड़की ने निभाया था। अपनी मनमोहक मुस्कान से लोगों को कायल कर देने वाली बच्ची का नाम है धृति भाटिया। टेलीविजन पर जय श्री कृष्णा के दोबारा प्रसारण ने दर्शकों को एक बार फिर से धृति की याद दिला दी है।शो में मोहक मु्स्कान से लोगों को दिल जीतने वाली धृति भाटिया अब काफी बड़ी हो गई हैं। 

जय श्री कृष्णा में इस मासूम लड़की (Dhriti Bhatia) ने निभाया था कान्हा का  किरदार, सालों बाद अब दिखने लगी है ऐसी

धृति सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, जिन्हें देखकर आपको उनका बचपन याद आ जाएगा। बता दें की जिस समय धृति ने कृष्णा का रोल किया था तब वो केवल 2 साल 10 महीने की थी। इतने छोटे बच्चे को ऐक्टिंग देख दर्शक काफी हैरत में भी थे। बाल कृष्ण के रूप में धृति की शैतानियां शो की पॉप्युलैरिटी प्रमुख वजह थी। दर्शक उन्हें स्क्रीन पर ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते थे। लोग टीवी पर उनके शो का इंतजार किया करते थे। यहां तक कि धृति की मासूम मुस्कान लोगों को आज भी याद है। लेकिन धृति अब बड़ी हो गई हैं और पुरानी तस्वीरों के मुताबिक उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। लेकिन धृति की मासूमियत अब भी उसी तरह से बरकरार है।

dhriti bhatia TV Child Artist transformation She played jai shree krishna  role, Janmashtami: जय श्रीकृष्णा में इस चाइल्ड स्टार ने निभाया था बाल  कन्हैया का रोल, 12 साल में इतना बदला लुक |

धृति अब 16 साल की हो गई हैं और इन दिनों टेलीविजन से दूर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। जय श्री कृष्णा के बाद धृति कई सीरियल में भी नज़र आईं हैं। ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘माता की चौकी’ जैसे सीरियल में काम कर के धृति ने दर्शकों का दिल लूटा हैं।

'जय श्री कृष्णा' की क्यूट बच्ची धृति भाटिया अब हो गईं इतनी बड़ी, आपने देखीं ये तस्वीरें?

धृति ही नहीं उनकी मां पूनम भाटिया भी काफी प्यारी दिखती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की तस्वीर भी शेयर की है। मां पूनम भाटिया कोरियोग्राफर के साथ एक्ट्रेस भी हैं। धृति अपनी मां की तरह ही डांस कोरियोग्राफर बनना चाहती हैं। इसीलिए वो काफी टाइम से क्लासिकल डांस भी सीख रही हैं। वही उनके पिता गगन भाटिया एक बिजनेसमैन हैं।

LIVE TV