कान खुदवाने से लेकर डांस तक खिला सकते हैं जेल की हवा, जानिए ऐसे ही 5 सख्त कानून

5 सख्त कानूननई दिल्ली। अक्सर जाने-अनजाने हम ऐसे कई काम करते हैं जिससे हमें जेल भी हो सकती है। जी हां, हम देश के उन 5 कानूनों से अंजान है जिसे करने से हम जेल की हवा खा सकते हैं। तो चलिए आज हम बताएंगे आपको उन 5 कानून के बारे में-

-क्या आपको पता है कि देश में स्टेज पर एक साथ 10 से ज्यादा जोड़ों का डांस करना गैरकानूनी है। जी हां, लाइसेंसिंग एंड कंट्रोलिंग प्लेस ऑफ एम्यूजमेंट 1960 के अनुसार यह एक अपराध है।

-सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि देश में बिना परमिशन पतंग उड़ाना भी गैरकानूनी माना जाता है। दरअसल भारतीय एक्ट 1934 के अनुसार, परमिट और लाइसेंस के बिना पतंग नहीं उड़ाई जा सकती।

-किसी गैर प्रशिक्षित व्यक्ति से कान या दांत की सफाई कराना भी गैरकानूनी माना जाता है। भारतीय डेंटिस्ट एक्ट 1948 के चैप्टर 5 के सेक्शन 49 में इसे दंडनीय अपराध बताया गया है।

यह भी पढ़ें-2जी पर फैसले से खुश हुआ डीएमके, भाजपा पर लगाई आरोपों की झड़ी

-यदि आपको सड़क पर 10 रुपये से ज्यादा मुद्रा पड़ी मिलती है तो आपको अनिवार्य रूप से पुलिस में रिपोर्ट करानी होगी। अगर आप ये रुपए जेब में रख लेते हैं तो ट्रेजरी एक्ट 1878 के तहत सजा को भागी हो सकते हैं।

– भारत में महिलाओं पर दबाव बनाकर रात में फैक्ट्री में काम करवाना गैरकानूनी है। भारतीय फैक्ट्री एक्ट 1948 के अनुसार यह अपराध है।

LIVE TV