सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है घर-घर इस्तेमाल होने वाली ये चीज

हमारी जिंदगी में आज प्लास्टिक इतनी तरह से घुस चुकी है कि आज प्लास्टिक के बिना कोई काम नहीं हो सकता है। आज बाजार में मिलने वाला सब कुछ प्लास्टिक की बोतल में ही मिलता है। सस्ते और हल्के होने की वजह से इसका इस्तेमाल आज किचन लेकर हर चीज में किया जाने लगा है। प्लास्टिक का सेवन हमारे शरीर के लिए हर तरह से काफी नुकसानदायक होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्लास्टिक हमारे लिए कितना नुकसानदायक होता है।

प्लास्टिक

प्लास्टिक कितना खतरनाक

पानी में न घुल पाने और बायोकेमिकल ऐक्टिव न होने की वजह से प्योर प्लास्टिक कम जहरीला होता है लेकिन जब इसमें दूसरे तरह के प्लास्टिक और कलर्स मिला दिए जाते हैं तो यह नुकसानदेह साबित हो सकता है। गर्मी के मौसम में ये केमिकल्स खिलौने या दूसरे प्रोडक्ट्स में से पिघलकर बाहर निकल सकते हैं।

ऋतिक ने छठ पूजा पर वीडियो साजा कर कहा- अब समझ आया इसका महत्व

क्वॉलिटी की जांच

यूं तो हम सभी लोग पानी के लिए बोतल या खाना रखने के लिए प्लास्टिक लंच बॉक्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या कभी हमने उन्हें पलटकर देखा है कि उनके पीछे क्या लिखा है? क्या इस पर कोई सिंबल तो नहीं बना हुआ है? दरअसल, अच्छी क्वॉलिटी के प्रोडक्ट पर सिंबल्स का होना जरूरी है।

यह मार्क ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड जारी करता है और इससे पता लगता है कि प्रोडक्ट की क्वॉलिटी अच्छी है। इन सिंबल्स (क्लॉकवाइज ऐरो के ट्राइएंगल्स) को रीजन आइडेंटिफिकेशन कोड सिस्टम कहते हैं। इन ट्राइएंगल्स के बीच में कुछ नंबर्स भी होते हैं। इन नंबरों से ही पता चलता है कि आपके हाथ में जो प्रोडक्ट है, वह किस तरह के प्लास्टिक से बना है।

 

 

 

LIVE TV