महिला से गैंगरेप पर भी नहीं कांपा दरिंदों का कलेजा, किया उससे भी घिनौना काम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से निर्भया कांड दोहराया गया है। दीजानपुर में शनिवार को एक महिला के साथ गैंगरेप करके उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी गई है। फिलहाल महिला का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

गैंगरेप

इस घटना को दरिंदो ने तब अंजाम दिया जब महिला कुश्मडी गांव के मेले से वापस लौट रही थी। महिला को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद महिला से बलात्कार करके उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। घटना के बाद महिला उसी स्थान पर पड़ी रही और करीब 18 घंटे बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें-जनता के लिए काम करेंगे कमल हासन, लॉन्च की नई पार्टी

हॉस्पिटल में लगभग 3 घंटे तक महिला की सर्जरी की गई जिसके बाद उसे मलादा मेडिकल हॉस्पिटल भेज दिया गया है। हालंकि अभी भी महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि महिला के प्राइवेट पार्ट और आंत में काफी गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें-भाजपा को लगा दोहरा झटका, विधायक कल्याण सिंह का निधन

बता दें कि महिला की शादी हो चुकी है लेकिन उसका पति बिहार में रहता है। वहीं कुछ लोग का कहना है कि महिला दिमागी रूप से अस्वस्थ है।

फिलहाल पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दो संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है। लेकिन आरोपी अभी भी बाहर घूम रहे हैं।

LIVE TV