IPL 2022: प्लेऑफ मे बने रहने के इरादे से उतरेगी दिल्ली की टीम, DC की राह में रोड़ा बन सकती है MI

( रितिक भारती )

आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बेहद अहम है। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस बाहर है। दिल्ली आज के मुकाबले में मुंबई को मात देती ही प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

वहीं, मुंबई को जीत मिलने की स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंचेगी और दिल्ली का दिल टूटेगा। वही दिल्ली की टीम अगर आज का मुकाबला जीत लेती है तो सीधा प्लेआफ में जगह बना लेगी।

टीम के पास 7 जीत से 14 अंक हैं और उसके पास 16 अंकों तक पहुंचने का मौका है। इस वक्त बैंगलोर की टीम भी 16 अंकों पर है लेकिन नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली उसे मात देकर आगे बढ़ सकती है।

ये मुकाबला एक है पर इसका असर दो टीमों पर होने वाला है। अब वो असर किसे खुशी देती है और किसे गम, ये तो इसका नतीजा निकलने पर ही पता चलेगा। आज 21 मई, शनिवार को होगा, ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

मुंबई इंडियंस: इशान किशन (विकेटकीपर),  रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, रमनदीप सिंह, डैनियल सैम्स, मुरूगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह और राइली मेरेडिथ।

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ,  डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नोर्टजे।

LIVE TV