IPL 2022 को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, भारत में ही होंगे सभी मुकाबले, लेकिन…

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऐलान किया है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही किया जाएगा। IPL के मुकाबले मुंबई में खेले जाएंगे। हालांकि, इस बार भी दर्शक ग्राउंड से मैच का लुफ्त नहीं उठा सकेंगे। क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण ग्राउंड दर्शकों पर रोक रहेगी।

समाचार एजेंसी ANI ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया है कि बोर्ड इस सीजन का आयोजन भारत में कराने के लिए ही प्रतिबद्ध है। शनिवार 22 जनवरी को बोर्ड और सभी फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच बैठक हुई, जिसमें बोर्ड ने अपनी पसंद के बारे में बताया। हालांकि, अगर स्थिति बिगड़ती है, तो संयुक्त अरब अमीरात और साउथ अफ्रीका को भी विकल्प के तौर पर रखा जा रहा है।

LIVE TV