International Museum Day2020:जानिए क्यों महत्वपूर्ण हैं हमारे लिए…

लखनऊ। हमेशा हम लोग कही न कही छुट्टियों में घूमने जाया करते हैं । परन्तु क्या आपको बता हैं कि जिस संग्राहलय में हम जाते हैं उसके लिए भी एक दिन होता है।आज हम आपको बताते हैं क्यों जरुरी हो जाता है किसी भी दिन को मनाना।अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हर वर्ष ’18 मई’ को मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने का मूल उद्देश्य जनसामान्य में संग्रहालयों के प्रति जागरूकता तथा उनके कार्यकलापों के बारे में जन जागृति फैलाना तथा लोगों को संग्रहालयों में जाने के लिए प्रेरित करना है ताकि लोग अपने इतिहास को अपनी प्राचीन समृद्ध परंपराओ को जाने और समझे।

18 मई 1983 को संयुक्त राष्ट्र (अंग्रेज़ी: United Nations) ने संग्रहालय (अंग्रेज़ी: Museum) की विशेषता एवं महत्व को समझते हुए अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने का निर्णय लिया था।

लॉकडाउन 4.0: खेल स्टेडियम को कुछ नियम के साथ खोलने का आदेश…

अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है -अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को संग्रहालय जाने के लिए प्रेरित करना और जागरूकता फैलाना है ताकि हमें अपनी समृद्ध संस्कृति की जानकारी मिले जिसे संग्रहालय में संग्रहित किया गया है। संगृहालय में ऐसी विभिन्न कृतियाँ एवं वस्तुओं को संग्रहित कर सुरक्षित रखा जाता है जोकि मानव सभ्यता की याद दिलाता है, संगृहालय में रखी वस्तु मानवसमाज की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर तथा प्रकृति को प्रदर्शित करती है। आधुनिक युग में ओझल होती सांस्कृतिक परम्परा को जानने का सबसे अच्छा श्रोत संग्रहालय ही हैं जहाँ पारम्परिक और सांस्कृतिक दुर्लभ वस्तुओं को संभालके रखा जाता है। संग्रहालयों में किताबें, पाण्डुलिपियाँ, रत्न, चित्र, शिलाचित्र और अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहरों को संभाल कर रखा जाता है।

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद द्वारा वर्ष 1992 में यह निर्णय लिया कि वह प्रत्येक वर्ष एक नए विषय (अंग्रेज़ी: theme) का चयन करेंगे जिससे जन सामान्य को संग्राहालय विशेषज्ञों से मिलने के लिए प्रेरित किया जायेगा ताकि जन सामान्य भी संग्रहालयों की चुनौतियों से समझ सके।

LIVE TV