टी-20 सर्वोच्च स्कोर : भारत संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर

टी-20इंदौर। भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर के मामले में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। भारत ने इस मैच में 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 260 रना बनाए जो टी-20 में किसी भी टीम बनाया गया दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। इस मामले में उसने श्रीलंका के साथ दूसरा स्थान साझा किया है।

श्रीलंका ने 14 सितंबर 2007 को केन्या के खिलाफ छह विकेट के नुकसान पर 260 बनाए थे। भारत ने इस मैच में उसी के खिलाफ इस स्कोर को छू लिया।

यह भी पढ़ें:- इंदौर टी-20 : रोहित का शतक, श्रीलंका को 261 रनों का लक्ष्य

टी-20 में सर्वोच्च स्कोर अभी भी आस्ट्रेलिया के नाम है। आस्ट्रेलिया ने छह सितंबर 2016 को श्रीलंका के खिलाफ ही तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें:- साक्षी और हेलन ने देश-विदेश के साथ मिलकर रैम्प पर बिखेरा जलवा

यह भारत का टी-20 में सर्वोच्च स्कोर भी है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 अगस्त 2016 को लाउडरहिल (फ्लोरिडा) में चार विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाए थे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV