Indian Railway बुकिंग खुलते ही जीटी-कर्नाटका एक्सप्रेस में वेटिंग, 12 सितंबर से रेलवे चला रहा 80 नई ट्रेने

 रेलवे ने 12 सितंबर से 80 नई ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनमें से आठ ट्रेनें आगरा में रुकेंगी। गुरुवार को रेलवे ने इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग खोल दी। बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन इन ट्रेनों में सीटें भर गई। बुकिंग के लिए राजा मंडी और कैंट स्टेशन की रिजर्वेशन खिड़की पर भी लाइन रही।

नई चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में आगरा से जीटी एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, खजुराहो-आगरा-कुरुक्षेत्र व प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। जीटी और कर्नाटका एक्सप्रेस प्रमुख ट्रेनें हैं। इन ट्रेनों में हमेशा सीट के लिए मारामारी रहती है। गुरुवार को ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू होने के साथ ही टिकट बुक कराने वालों की लाइन लग गई। जीटी एक्सप्रेस में 14 सितंबर को स्लीपर में 93 वेटिंग, 15 सितंबर को 72 वेटिंग आ रही थी। इसी तरह थर्ड एसी में 11 वेटिंग थी। कर्नाटका एक्सप्रेस में भी थर्ड एसी में 15 वेटिंग आ रही थी। स्लीपर में भी सीटें फुल हो गई थीं। आने वाले दिनों में इन ट्रेनों में वेटिंग और लंबी होगी।

नई दिल्ली-बेंगलुरु का कैंट पर ठहराव

रेलवे बोर्ड ने 12 सितंबर से नई दिल्ली-बेंगलुरु 06527-28 को भी हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन दिल्ली से रात 09.35 बजे चलेगी। आगरा कैंट स्टेशन पर रात 12.05 बजे आएगी। यहां पर इसका दो मिनट का ठहराव होगा। इसी तरह बेंगलुरु से चलकर ट्रेन शाम साढे़ छह बजे कैंट स्टेशन पर आएगी। इस ट्रेन के चलने से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 

इन ट्रेनों का होगा संचालन

दिल्ली से गोरखपुर चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस, कोटा से देहरादून चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस, दिल्ली से भागलपुर जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस, लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, मैसूर-सोलापुर गोल गुंबज एक्सप्रेस उन ट्रेनों की सूची में हैं जो 12 सितंबर से पटरी पर दौड़ेंगी।

1-ट्रेन संख्या 02401 कोटा से देहरादून, नंदादेवी एक्सप्रेस

2-ट्रेन संख्या 02402 देहरादून से कोटा, नंदादेवी एक्सप्रेस

3-ट्रेन संख्या 02281 जबलपुर से अजमेर, दयोदय एक्सप्रेस

4-ट्रेन संख्या 02281 अजमेर से जबलपुर , दयोदय एक्सप्रेस

5-ट्रेन संख्या 02403 प्रयागराज से जयपुर, एक्सप्रेस

6-ट्रेन संख्या 02404 जयपुर से प्रयागराज , एक्सप्रेस

7-ट्रेन संख्या 01107 ग्वालियर से मडुआडीह, बुंदेलखंड एक्सप्रेस

8-ट्रेन संख्या 01108 मडुआडीह से ग्वालियर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस

9-ट्रेन संख्या 01841 खजुराहो से कुरुक्षेत्र, एक्सप्रेस

10-ट्रेन संख्या 01842 कुरुक्षेत्र से खजुराहो , एक्सप्रेस

11-ट्रेन संख्या 06539 बेंगलूरु से मैसूरु, एक्सप्रेस

12-ट्रेन संख्या 01840 मैसूरु से बेंगलूरु, एक्सप्रेस

13-ट्रेन संख्या 07007 सिकंदराबाद से दरभंगा, एक्सप्रेस

14-ट्रेन संख्या 07008 दरभंगा से सिकंदराबाद, एक्सप्रेस

15-ट्रेन संख्या 02509 बेंगलूरु कैंट से गुवाहाटी, एक्सप्रेस

16-ट्रेन संख्या 02510 गुवाहाटी से बेंगलूरु कैंट, एक्सप्रेस

17-ट्रेन संख्या 05933 डिब्रुगढ़ से अमृतसर, एक्सप्रेस

18-ट्रेन संख्या 005934 अमृतसर से डिब्रुगढ़, एक्सप्रेस

19-ट्रेन संख्या 02481 जोधपुर से दिल्ली, एक्सप्रेस

20-ट्रेन संख्या 02482 दिल्ली से जोधपुर, एक्सप्रेस

21-ट्रेन संख्या 02571 गोरखपुर से दिल्ली, हमसफर एक्सप्रेस

22-ट्रेन संख्या 02572 दिल्ली से गोरखपुर, हमसफर एक्सप्रेस

23-ट्रेन संख्या 02367 भागलपुर से दिल्ली विक्रमशीला एक्प्रेस

24-ट्रेन संख्या 02368 दिल्ली से भागलपुर विक्रमशीला एक्प्रेस

25-ट्रेन संख्या 06587 यशवंतपुर से बिकानेर, एक्सप्रेस

26-ट्रेन संख्या 06588 बिकानेर से यशवंतपुर, एक्सप्रेस

27-ट्रेन संख्या 02976 जयपुर से मैसूरु, एक्सप्रेस

28-ट्रेन संख्या 02977 मैसूरु से जयपुर, एक्सप्रेस

29-ट्रेन संख्या 02415 इंदौर से नई दिल्ली, एक्सप्रेस

30-ट्रेन संख्या 02416 नई दिल्ली से इंदौर, एक्सप्रेस

31-ट्रेन संख्या 05626 अगरतला से देवघर, एक्सप्रेस

32-ट्रेन संख्या 05625 देवघर से अगरतला, एक्सप्रेस

33-ट्रेन संख्या 02465 मधुपुर से दिल्ली, एक्सप्रेस

34-ट्रेन संख्या 02466 दिल्ली से मधुपुर, एक्सप्रेस

35-ट्रेन संख्या 06535 मैसूरु से सोलापुर, गोलगुंबज एक्सप्रेस

36-ट्रेन संख्या 06536 सोलापुर से मैसूरु, गोलगुंबज एक्सप्रेस

37-ट्रेन संख्या 05003 कानपुर अनवरगंज से गोरखपुर, चौरीचौरा एक्सप्रेस

38-ट्रेन संख्या 05004 गोरखपुर से कानपुर अनवरगंज, चौरीचौरा एक्सप्रेस

39-ट्रेन संख्या 05007 बनारस से लखनऊ, कृषक एक्सप्रेस

40-ट्रेन संख्या 05008 नई दिल्ली से इंदौर, कृषक एक्सप्रेस

41-ट्रेन संख्या 02591 गोरखपुर से यशवंतपुर, एक्सप्रेस

42-ट्रेन संख्या 02591 यशवंतपुर से गोरखपुर, एक्सप्रेस

43-ट्रेन संख्या 02275 प्रयागराज से नई दिल्ली, हमसफर एक्सप्रेस

44-ट्रेन संख्या 02276 नई दिल्ली से प्रयागराज, हमसफर एक्सप्रेस

45-ट्रेन संख्या 09051 वलसाड़ से मुजफ्फरपुर, श्रमिक एक्सप्रेस

46-ट्रेन संख्या 09052 मुजफ्फरपुर से वलसाड़, श्रमिक एक्सप्रेस

47-ट्रेन संख्या 02669 चेन्नई से छपरा,एक्सप्रेस

48-ट्रेन संख्या 02670 छपरा से चेन्नई, एक्सप्रेस

49-ट्रेन संख्या 02663 हावड़ा से तिरुच्चिरापल्ली, एक्सप्रेस

50-ट्रेन संख्या 02664 तिरुच्चिरापल्ली से इंदौर, एक्सप्रेस

51-ट्रेन संख्या 08517 कोरबा से विशाखापत्तनम, एक्सप्रेस

52-ट्रेन संख्या 08518 विशाखापत्तनम से कोरबा, एक्सप्रेस

53-ट्रेन संख्या 02911 इंदौर से हावड़ा, एक्सप्रेस

54-ट्रेन संख्या 02912 हावड़ा से इंदौर, एक्सप्रेस

55-ट्रेन संख्या 04723 कानपुर से भिवानी, एक्सप्रेस

56-ट्रेन संख्या 04724 भिवानी से कानपुर, एक्सप्रेस

57-ट्रेन संख्या 02109 मुंबई से मनमाड़, एक्सप्रेस

58-ट्रेन संख्या 02110 मनमाड से मुंबई, एक्सप्रेस

59-ट्रेन संख्या 08505 पुरी से अहमदाबाद, एक्सप्रेस

60-ट्रेन संख्या 02670 अहमदाबाद से पुरी, एक्सप्रेस

61-ट्रेन संख्या 02435 वाराणसी से नई दिल्ली, वंदेभारत एक्सप्रेस

62-ट्रेन संख्या 02436 नई दिल्ली से वाराणासी,वंदेभारत एक्सप्रेस

63-ट्रेन संख्या 05909 डिब्रुगढ़ से लालगढ़, एक्सप्रेस

64-ट्रेन संख्या 05910 लालगढ़ से डिब्रुगढ़, एक्सप्रेस

65-ट्रेन संख्या 02429 लखनऊ से नई दिल्ली, एक्सप्रेस

66-ट्रेन संख्या 02430 नई दिल्ली से लखनऊ, एक्सप्रेस

67-ट्रेन संख्या 02561 जयनगर से नई दिल्ली, एक्सप्रेस

68-ट्रेन संख्या 02562 नई दिल्ली से जयनगर, एक्सप्रेस

69-ट्रेन संख्या 03307 दरभंगा से फिरोजपुर, एक्सप्रेस

70-ट्रेन संख्या 03308 फिरोजपुर से दरभंगा, एक्सप्रेस

71-ट्रेन संख्या 02627 बेंगलुरु से नई दिल्ली, एक्सप्रेस

72-ट्रेन संख्या 02628 नई दिल्ली से बेंगलुरु, एक्सप्रेस

73-ट्रेन संख्या 02615 चेन्नई से नई दिल्ली, एक्सप्रेस

74-ट्रेन संख्या 02616 नई दिल्ली से चेन्नई, एक्सप्रेस

75-ट्रेन संख्या 02003 लखनऊ से नई दिल्ली, शताब्दी एक्सप्रेस

76-ट्रेन संख्या 02004 नई दिल्ली से लखनऊ, शताब्दी एक्सप्रेस

77-ट्रेन संख्या 07563 हैदराबाद से परभानी, एक्सप्रेस

78-ट्रेन संख्या 07564 परभानी से हैदराबाद, एक्सप्रेस

79-ट्रेन संख्या 08426 दुर्ग से पुरी, एक्सप्रेस

80-ट्रेन संख्या 08425 पुरी से दुर्ग, एक्सप्रेस

LIVE TV