भारतीय जांबाजों ने लिया 4 शहीद जवानों का बदला, LoC पार कर मारे 3 पाकिस्तानी सैनिक

भारतीय सेनानई दिल्ली। शनिवार को पाकिस्तानी सेना की तरफ से हुई फायरिंग में मेजर सहित भारत के 4 जवान शहीद होने पर भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को भारतीय जांबाजों ने जवाबी कार्रवाई में एलओसी पार तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है।

पाकिस्तानी मीडिया ने इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है। यह घटनाक्रम ठीक उसी समय सामने आया है जब पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव से मिलकर उनका परिवार वहां से रवाना हुआ है। क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में एक पाकिस्तानी जवान के घायल होने की भी खबर है।

जाधव को राजनयिक पहुंच दिए जाने पर विचार करेगा पाक, कहा- परिजनों की ये अंतिम मुलाकात नहीं

पाकिस्तान के एक प्रमुख समाचार पत्र डॉन की ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक रावलकोट के रुख चकरी सेक्टर में सोमवार को फायरिंग हुई।

पाकिस्तानी मीडिया ने भारत पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है। हालांकि एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर तोड़ा जा रहा है। शनिवार को एक ऐसी ही कायरतापूर्ण घटना एलओसी के नजदीक केरी सेक्टर में घटित हुई। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के एक गश्ती दल पर गोलीबारी कर दी थी। इसमें एक मेजर और तीन सैनिक शहीद हो गए।

कल्याण की भावना का अभाव देश के लिए हानिकारक : पीएम मोदी

पाकिस्तानी सैनिकों की फायरिंग में मेजर मोहारकर प्रफुल्ल अंबादास, लांस नाइक गुरमेल सिंह और सिपाही परगट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मेजर अंबादास (32) महाराष्ट्र के भंडारा जिले से थे। वहीं लांस नाइक गुरमेल सिंह (34) अमृतसर से थे। सिपाही परगट सिंह (30) हरियाणा के करनाल जिले से थे।

LIVE TV