भारत ने चीन को दी कड़ी चेतावनी… भूल में न रहे ड्रैगन, जरा सी हरकत पड़ेगी भारी

नई दिल्ली। चीन के बदलते तेवरों को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने साफ़ चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि विवादित सीमा की यथास्थिति में किसी भी तरह का फेरबदल किया जाता है तो उसके परिणाम घातक होंगे और डोकलम जैसी स्थिति फिर से पुनर्जीवित हो उठेगी। वहीं अब रक्षा मंत्री ने भी इसी बात को दोहराते हुए चीन को साफ़ सन्देश दिया है कि शान्ति कायम करने की भारत की मंशा को वे किसी भी कीमत पर कमजोरी न समझें। भारतीय सैनिक सीमा पर होने वाली हर हलचल पर अपनी नज़रे जमाए हुए हैं। यदि किसी भी तरह की एक्टिविटी नज़र आई तो भारत पीछे हटने वाला नहीं है।

अत्याचार रोकने का बीजेपी विधायक ने दिया गजब फार्मूला, लड़कियों के उड़े होश

विदेश मंत्रालय

गौरतलब है कि विवादित स्थल के पास निर्माण संबंधी सूचना के बाद बीते शनिवार को विदेश मंत्रालय ने भी चीन को चेतावनी दी थी। मंत्रालय ने कहा था कि अगर विवादित स्थल से छेड़छाड़ हुई तो चीन को पहले की तरह भारत के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

उज्ज्वला योजना में 50 लाख अतिरिक्त परिवारों को मिलेगा लाभ : रमन सिंह

वहीं इससे पहले डोकलम मामले में कई महीने विवाद के बाद दोनों देश विवादित स्थल से अपनी सेना को पीछे हटाने पर राजी हुए थे।

हालांकि इस बीच चीन की ओर से विवादित स्थल के आसपास निर्माण करने से इस मामले में दोनों देशों के बीच नए सिरे से तल्खी बढ़ी है।

खबरों के मुताबिक़ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन को दो टूक संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की डोकलम पर न सिर्फ नजर है, बल्कि वह किसी भी स्थिति से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है।

गौरतलब है कि डोकलम मामले में नए सिरे से विवाद उस समय शुरू हुआ है जब चीन द्वारा इस विवादित स्थल के आसपास रेल सुविधा शुरू करने और हैलीपैड बनाने की सूचना आई।

रक्षा मंत्री ने कहा कि डोकलम मामले में हम सतर्क हैं। सेना वहां हर हलचल पर निगाह रख रही है। हम वहां किसी भी तरह की अप्रत्याशित घटना से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।

हम क्षेत्रीय संप्रभुता का पूरा ख्याल रख रहे हैं। सेना भी किसी भी तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है।

देखें वीडियो :-

LIVE TV