अत्याचार रोकने का बीजेपी विधायक ने दिया गजब फार्मूला, लड़कियों के उड़े होश

नई दिल्ली। इटली में अनुष्का-विराट की शादी को लेकर बखेड़ा खड़ा करने वाले भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य एक बार फिर अपने अन-कंट्रोल्ड विचारों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक पीजी कॉलेज में महिला सुरक्षा पर बात करते-करते न जाने क्या सूझी कि शाक्य ने अपनी एक राय सभी के सामने पेश कर दी। खैर शायद विधायक जी के नजरिये से उनका कहने का मंतव्य कुछ और हो, लेकिन जो मैसेज सबके बीच गया उससे शाक्य की जबरदस्त आलोचना हो रही है।

उज्ज्वला योजना में 50 लाख अतिरिक्त परिवारों को मिलेगा लाभ : रमन सिंह

विधायक पन्नालाल शाक्य

खबरों के मुताबिक़ भाजपा विधायक शनिवार को पीजी कॉलेज में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां शाक्य कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा पर बात कर रहे थे।

बोलते-बोलते उन्होंने लड़कियों पर विवादित बयान दिया। उन्होंने लड़के-लड़कियों की दोस्ती या प्रेम को विदेशी परंपरा करार दिया है।

सरकार दबाकर खिला रही माननीयों को खाना, सब्सिडी के आंकड़ें गरीब न ही देखे तो अच्छा

उन्होंने कहा कि भारत में नवरात्र का पर्व महिलाओं के सम्मान के लिए मनाया जाता है। इसलिए यहां इसकी जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा- हमारे देश में चार बार महिलाओं की पूजा होती है। हम कैसे मान लें कि महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। वे बोले, आंकड़े तो कुछ भी बताते हैं।

इसी क्रम में शाक्य ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता से दूर रहने की जरूरत है। लड़कियों पर इसलिए अत्याचार होते हैं, क्योंकि वह ब्यॉयफ्रेंड बनाती हैं।

अगर वह ब्यॉयफ्रेंड बनाना छोड़ देंगी तो लड़कियों पर अत्याचार होने बंद हो जाएंगे। शाक्य ने कहा कि न तो लड़कियों को ब्यॉयफ्रेंड बनाना चाहिए और न ही लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनानी चाहिए।

बता दें यह पहली बार नहीं है कि पन्नालाल के किसी बयान पर विवाद हो गया है। इससे पहले भी वह अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं।

इससे पहले विधायक पन्नालाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी ऐसी ही टिप्पणी की थी। उनका कहना था कि यह विदेशी परंपरा है। हमारे यहां तो साल में चार बार महिला दिवस मनता है।

नवरात्रों के दौरान हम महिलाओं की ही पूजा करते हैं। वहीं पिछले साल शाक्य ने विराट और अनुष्का की इटली में शादी पर भी सवाल उठाए थे।

देखें वीडियो :-

LIVE TV