India Corona : देश में बीते 24 घंटे में 39 हजार नए कोरोना मामले

देश में बीते 24 घंटे में Corona Virus के 39 हजार नए मरीज पाए गए हैं, जबकि 491 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 43,910 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। शनिवार को कोरोना के 38 हजार मामले सामने आए थे। वहीं, 43,910 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 4,06,822 है। 

Current information on the COVID-19 pandemic | Festo Corporate

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। वहीं, अब तक देश में कुल 50 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। वहीं केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कोरोना के बढ़ रहे मामले से अब केंद्र और राज्य सरकारें भी चिंतित हैं।

यह भी पढ़े:Coronavirus Updates: देश में 39 हजार से ज्यादा आए नए मामले, वहीं कुशीनगर में एक साथ 20 रिपोर्ट पॉज़िटिव आने से मचा हड़कंप

बता दे देश में कोरोना(Corona) संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। बीते वर्ष 7 अगस्त को 20 लाख कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। 23 अगस्त तक संक्रमित मरीजों की संख्या 30 लाख तक पहुच गई थी, वहीं, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख , 29 अक्टूबर को 80 लाख , 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ 4 मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ तक संख्या पहुंच गई थी।

यह भी पढ़े:UP Corona Update: 24 घंटे में आए 28 नए मामले, 2 की हुई मौत

LIVE TV