डोकलम विवाद : चीन-भारत में बनी सहमति, सेना हटाने की प्रक्रिया शुरू

डोकलम विवाद पर चीन भारतनई दिल्ली| भारतीय सेना ने सोमवार को डोकलाम के आसपास के क्षेत्र से सेनाएं हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। चीन भी अपने सैनिकों को वहां से हटा रहा है। सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी। चीन और भारत के बीच डोकलाम में लगभग तीन महीने के गतिरोध के बाद सैनिकों को हटाने पर सहमति बनी है।

ख़बरों के मुताबिक़ दोनों ओर से सेनाओं को हटाया जाएगा। डोकलाम से भारतीय सैनिकों को सोमवार दोपहर बाद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

तीन दिवसीय दौरे पर 30 अगस्त को भारत आएंगी स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति

डोकलाम सीमा पर भारत के लगभग 350-400 जवान तैनात हैं। भारत ने तब तक डोकलाम से अपने सैनिकों को हटाने से इनकार कर दिया था, जब तक चीन भी अपने सैनिकों को हटाना शुरू नहीं कर देता।

डोकलाम, सिक्किम सेक्टर में भारत-भूटान-चीन तिराहा, पर भारतीय सैनिकों ने चीन को सड़क का निर्माण करने से रोक दिया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच गतिरोध पैदा हुआ।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि दोनों देश डोकलाम से अपनी सेनाएं हटाने पर सहमत हो गए हैं।

अहमद पटेल ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ

विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, “बीते कुछ सप्ताह में भारत और चीन डोकलाम पर हुई घटना के बावजूद दोनों देशों ने इस मुद्दे पर राजनयिक संपर्क बनाए रखा। इस वजह से हम अपने विचारों को व्यक्त कर सके एवं अपनी चिंताओं और हितों को साझा कर पाए।”

बयान के मुताबिक, “इस आधार पर डोकलाम पर सेनाओं को हटाने पर सहमति बनी है, जो जारी है।”

देखें वीडियो :-

https://youtu.be/8jLHPAY02gQ

LIVE TV