सेहत और स्वाद का जबरदस्त तोड़ लेना है तो, एक बार जरूर करें ट्राई

सूप हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर खाने से पहले सूप पिया जाए तो यह भूख को बढ़ाता है। सफेद वेजीटेबल स्टॉक से बना यह ब्रोकली सूप जितना बनाने में आसान है उतना ही पीने में मजेदार। इसका टेस्ट सबसे अलग और निराला है। इसे पीकर आप बहुत फ्रेश महसूस करेंगे।

ब्रोकली का सूप

ब्रोकली का सूप

सामग्री

ब्रोकली- 300 ग्राम

टमाटर- 150 ग्राम

आलू- 150 ग्राम

अदरक- 1 इंच लम्बा टुकड़ा

काली मिर्च- 7-8

लौंग- 4

दाल चीनी- एक टुकड़ा

नमक- स्वादानुसार

मक्खन- 1 1/2 टेबल स्पून

हरा धनिया- आधा टेबल स्पून

यह भी पढ़ें- खाने के स्वाद को बनाने और बिगाड़ने वाला अब व्यक्ति को बना देगा अमीर

विधि

ब्रोकली के टुकड़े करके उसे अच्छी तरह उबाल लीजिए।

उसके बाद टमाटर को बड़े टुकड़ों में काट लीजिए। आलू के  पतले टुकड़े कर लीजिए।

एक बर्तन में एक टेबल स्पून मक्खन डाल कर गरम कीजिए। उसके बाद काली मिर्च, लौंग और दाल चीनी मक्खन में डाल कर हल्का सा भूनिए।

टमाटर, आलू और ब्रोकली के टुकड़े डालकर मिलाइए और थोड़ा पानी डालकर पकने के लिए रख दीजिए।

थोड़ी देर बाद उसे खोलकर देखें अगर आलू पक गए हो तो गैस बंद कर दीजिए।

ठंडा हो जाने पर नरम आलू टमाटर मसाला और आधे ब्लांच किए गए ब्रोकली के टुकड़े मिक्सी से बारीक पीस लीजिए।

उसके बाद पिसा हुआ मसाला ब्रोकली बर्तन में डालिए। चार कप पानी और स्वादानुसार नमक भी मिलाइए।

सूप में उबाल आने के बाद उसे 5 मिनट तक और उबालिए।

अब ब्रोकली सूप तैयार है।

सूप में कटा हुआ धनिया डालिए।

गरमा गरम ब्रोकली सूप को सूप प्याले में डालिए और मक्खन डाल कर सर्व कीजिए।

 

LIVE TV