सावन के महीने में आ रही हैं परेशानियां तो, अपनाएं वास्तु के कुछ खास उपाय,खुशियां देंगी दस्तक

हिंदू धर्म में सावन मास की बहुत मान्यता है। यह पूरा महीना भगवान के जयकारे के साथ गूंजता सुनाई देता है। इस महीने भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। वास्तु के अनुसार अगर इस सावन के महीने से ही कुछ वास्तु के नियमों का पालन किया जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही घर में भी सुख और शांति का वातावरण बना रहता है।

सावन

सावन के महीने में पूरव दिशा का बहुत ही महत्व है। घर के पूर्व कोने में कोई पानी की व्यवस्था करें। ऐसा करने से यह दिशा ऊर्जान्वित होती है। इसके लिए आप वाटर फाउंटेन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर के मंदिर में सफेद संगमरमर के पत्थर की शिव की प्रतिमा रखें। ऐसा करने से घर में मंगलकारी परिणाम होते हैं। घर का वातावरण शुद्ध रहता है। घर में संबंधों में भी मधुरता बनी रहती है।

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो यह महीना तुलसी के पौधे के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। कुंवारी कन्या एं यदि अपने हाथ से तुलसी लगाएं तो उन्हेंर योग्या वर की प्राप्ति होती है। तुलसी का पौधा घर में उत्तर दिशा की तरफ ही लगाएं। हमेशा मिट्टी के गमले में ही तुलसी के पौधे को लगाएं।

तुलसी

यह भी पढ़ें: इस मंदिर के 7वें दरवाजे का गहरा रहस्य, खोलने से डरती है दुनिया

सावन के महीने में रुद्राक्ष को धारण करने का भी विशेष महत्वप होता है। यह न केवल ग्रहों के नकारात्ममक प्रभाव को दूर करता है बल्कि व्येक्ति के मन को शांति और सुकून भी देता है। अच्‍छी सेहत और सौभाग्यू के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करना सर्वश्रेष्ठन होता है।

भगवान शिव को धतूरा अतिप्रिय है, इसलिए इसका प्रयोग उनकी पूजा में किया जाता है। मान्य ता है कि ऐसा करने से व्य क्ति भयमुक्तर होता है और उसके जीवन में समस्यााओं का निवारण शीघ्र हो जाता है। सावन के महीने में आप घर के बाहर धतूरे का पेड़ लगा सकते हैं।

 धतूरा

भगवान शिव को धतूरा बहुत पसंद होता है। इसलिए धतूरे से ही भगवान शिव की पूजा की जानी चाहिए। ऐसा करने से आप हमेशा भयमुक्त बनेंगे और आपके जीवन में तमाम समस्याओं का नाथ होगा।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के दौरान बढ़ते कमर दर्द का रखें ध्यान, जानें कारण और बचाव

सावन में उपवास रखने सा फिर एक वक्तय भोजन करने की भी विशेष मान्य ता है। ऐसा करने से व्येक्ति के पापों का नाश होता है और आध्यात्मे में रुचि बढ़ती है।

सावन के सोमवार में व्रत रखने की भी महिमा अपार है। इस महीने के सोमवार से आप 16 सोमवार के व्रत रखने की भी शुरुआत कर सकते हैं। हर सोमवार को व्रत रखने से सभी पापों का नाथ होता है।

 

LIVE TV