अगर आप भी दबे हैं बोझ के तले, तो अपनाएं वास्तु के कुछ सरल और आसान उपाय

कई बार व्यक्ति की कुछ मजबूरियां होती हैं जिसके चलते उसे कर्ज लेना ही पड़ता है। हम कर्ज ले तो लेते हैं लेकिन उन्हें चुका नहीं पाते हैं। फिर उसी चिंता में हम जी तोड़ कोशिश भी करते हैं। लेकिन तमाम कोशिशों को बाद भी हम कर्ज चुका नहीं पाते हैं। आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप कर्ज के बोझ से बच सकें।

बोझकेतले

अपना कर्ज चुकाने के लिए हमेशा मंगलवार का दिन चुनना चाहिए। इस दिन किसी का पैसा वापस लौटाने से कर्ज जल्दी उतर जाता है। चाहें आप कर्ज का कुछ हिस्सा ही दें लेकिन कुछ न कुछ अवश्य दें।

घर या दुकान में उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना अच्छा माना जाता है। इससे कर्ज मांफी में मुक्ति मिलती है। लेकिन कांच का फ्रेम लाल, सिन्दूरी या मैरून रंग का नहीं होना चाहिए। साथ ही कांच जितना हल्का तथा बड़े आकार का होगा, आपके लिए उतना ही लाभदायक होगा।

यह भी पढ़ें: आम चुनाव से पहले PM मोदी की तारीफों से भरी शॉर्ट फिल्म राष्ट्रपति भवन में देखी गयी

घर में पीने के पानी की सही व्यवस्था स भी कर्ज मांफी में काफी मदद मिलती है। यहीं नहीं घर में सीढ़ियों की दिशा में कर्ज मांफी में काफी हद तक मदद मिलती है। उत्तर दिशा में पानी की व्यवस्था करने से कर्ज से जल्दी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा घर या दुकान में सीढ़ियों की सही दिशा भी कर्ज से मुक्ति दिलाने में लाभदायक होती है।

घर या दुकान की सीढ़ियां कभी भी पश्चिम दिशा की ओर नहीं होनी चाहिए। पश्चिम दिशा की ओर होने की वजह से घर में हमेशा परेशानी और कर्ज का संकट रहता है।

LIVE TV