अगर खर्च को मैनेज करना हो रहा है मुश्किल, तो बड़े काम आयेंगे ये एप

नई दिल्ली| यदि आप महीने भर की अपनी आय और खर्च का हिसाब किसी कॉपी की बजाय अपने फोन में रखना चाहते हैं, तो गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप हैं, जो आपके काम आ सकते हैं।

अगर खर्च को मैनेज करना हो रहा है मुश्किल, तो बड़े काम आयेंगे ये एप

वॉलनट : इस ऐप की सहायता से आप पूरे महीने का विवरण ले सकते हैं। इसके जरिए आप अपने बैंक अकाउंट में पैसे भी भेज सकते हैं। यह 40 से अधिक बैंक्स को सपोर्ट करता है, जिनके साथ आप इस ऐप के जरिए लेनदेन कर सकते हैं। यह ऐप आपके संदेशों को पढ़कर आपके खर्च का सारा हिसाब-किताब रखता है।

मनी मैनेजर : इस ऐप के जरिए आप महीने भर का रिकॉर्ड एक फोटो में देख सकते हैं। यह आय और खर्च का एक पाई चार्ट बना देता है। इस ऐप में रिमाइंडर सेट करने का विकल्प भी है। यह ऐप अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, जर्मन जैसी कुल 11 भाषाओं में मौजूद है।

ईटी मनी : यह ऐप भी आपके संदेशों को पढ़कर आपके हिसाब का लेखा-जोखा रखता है। खर्च का हिसाब रखने के अलावा इस ऐप के जरिए आप सीधे म्यूचुअल फंड में इनवेस्ट कर सकते हैं। लोन ले सकते हैं और साथ ही इंश्योरेंस करवा सकते हैं।

डे-टु-डे एक्सपेंसेस : इस ऐप में आप अपने महीने, सप्ताह की रिपोर्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं। यह ऐप तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती और कन्नड़ भाषा में मौजूद है। इसमें आप आने वाले बिल के लिए रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं।

मोनिटो एक्सपेंस मैनेजर : मोनिटो एक्सपेंस मैनेजर एक लोकप्रिय ऐप है। जो आपके खर्च और आय को ग्राफ के तौर पर भी दर्शाता है। साथ ही यह ऐप स्वतः ही आपके पुराने डाटा का बैकअप गूगल ड्राइव पर बना देता है।

अगर खर्च को मैनेज करना हो रहा है मुश्किल, तो बड़े काम आयेंगे ये एप

यह भी पढ़ें: एनेक्सी के बाहर युवक ने नमाज पढ़ते हुए लगाए ‘मोदी मुर्दाबाद, अखिलेश जिंदाबाद’ के नारे

एक्सपेंस मैनेजर : यह ऐप आपकी सारी आय और खर्च का हिसाब रखता है। साथ ही यह हर महीने, सप्ताह व साल के लिए क्रेडिट कार्ड बिल और बाकी बिल्स को भी ट्रैक करता है। जैसे ही आपके फोन पर कोई ट्रांजैक्शन का संदेश आता है, यह ऐप उसे ट्रैक कर लेता है और उसे आपके खर्च या आय में जोड़ देता है। यह ऐप 11 भाषाओं में मौजूद है।

LIVE TV