
देश में इन दिनों न्याय के विकल्प के रूप में प्रतिशोध का चलन बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। आम जनता के के साथ सरकारें भी न्याय के बजाय प्रतिशोध को ही प्राथमिकता दे रही हैं। ऐसा ही एक वाकया उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में देखने को मिला है।

बता दें कि बदायूं जनपद के सहसवान क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने विरोधियों को फसाने के लिए अपने साथी द्वारा अपनी पत्नी का रेप करवा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
इस मामले के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की रात सहसवान क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उस महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे खेत घूमाने के बहाने बाइक से जंगल ले गया और वहां उसने फोन कर के एक व्यक्ति को बुलाया, जिसने उसके पति की शह पर उसका रेप किया।
हैरानी की बात यह कि पीड़िता के पति ने एक घंटे के अंतराल में अपने मित्र से दो बार रेप करवाया। उसके बाद उसके पति ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया और अपने दो विरोधियों के खिलाफ पत्नी से दुष्कर्म का आरोप लगवाया।
जिसके बाद पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता और उसके पति को कोतवाली लेकर आई। पुलिसिया पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसका पति गांव के दो अन्य लोगों को फंसाने का प्रयास कर रहा था, जबकि दुष्कर्म उसके द्वारा बुलाए गए व्यक्ति ने ही किया है। उसने बताया कि दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्कि हमारे पति का दोस्त है, जिसे सामने पर पहचान भी सकती हूं।
एसपी ग्रामीण ने इस मामले पर जानकारी देते कहा कि पीड़िता के तहरीर पर उसके पति और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है। अभी उसके साथ की तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि आरोपी पति अपने साथी सही जानकारी नहीं दे रहा, जो लगतार पुलिस को गुमराह कर रहा है। उम्मीद किया जा रहा है कि सर्विलांस रिपोर्ट आ जाने के बाद कॉल डिटेल से उसके साथी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।