टीवी की इस एक्ट्रेस के साथ मोनालिसा ने ‘Hook Up’ सॉन्ग पर दिखाए अपने हॉट अदाज, देखें वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों टीवी शो नजर में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इस शो में डायन की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की एक खास वीडियो सामने आई है जिसमें वो जमकर डांस कर रही हैं।

टीवी की इस एक्ट्रेस के साथ मोनालिसा ने 'Hook Up' सॉन्ग पर दिखाए अपने हॉट अदाज, देखें वीडियो

एक्ट्रेस मोनालिसा एक्टिंग के साथ-साथ डांस में भी नंबर वन हैं। अक्सर अपने डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने डांस का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का गाना हुकअप सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ को एक्ट्रेस नियति फतनानी भी नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में मोनालिसा एथनिक लुक में नजर आ रही हैं। टाइगर श्रॉफ और आलिया स्टारर के इस गाने पर दोनों एक्ट्रेस जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया ”ये सिर्फ फन और अच्छा लगने के लिए है ….हुकअप सॉन्ग”। मोनालिसा का ये वीडियो वैनिटी वैन में शूट किया गया है। दोनों एक्ट्रेस की बॉन्डिंग को देखते बन रही है।

मोनालिसा सोशल मीडिय पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

https://www.instagram.com/p/BxtnKJiF4IL/?utm_source=ig_embed

भोजपुरी फिल्मों में काम करने के बाद एक्ट्रेस टीवी पर्दे पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। इस शो में दर्शक एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो में वो मोहना का किरदार निभा रही हैं।

एक्ट्रेस नजर में आने से पहले बिग बॉस 10 से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके बाद एक्ट्रेस अपने पति के साथ नज बलिए में भी हिस्सा लिया। बता दें कि एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में ही अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी।

LIVE TV