चेहरे पर न पड़ने दें मिलावट की मार, हर्बल कलर से मनाएं होली का त्‍योहार

नई दिल्ली। मार्केट में रंगों की मिलावट से कई बार लोगों को होली खेलने से डर लगने लगता है। होली से पहले आई केमिकल रंगों की खबर सारी एक्‍साइटमेंट खत्‍म कर देती है। त्‍योहार कितना ही बड़ा क्‍यों न हो इंसान अपनी स्‍किन और चेहरे को कभी नजरअंदाज नहीं कर सकता है। ऐसे में होली के लिए हर्बल रंग घर पर बनाकर आप अपने चेहरे को मिलावट की मार से बचा सकते हैं।

रंगों और खुशियों के त्योहार होली खेलने के लिए चुकंदर, मेहंदी और फूलों को अपने किचन में इकट्ठा करना शुरू कर दीजिए, ताकि आपको हानिकारक रासायनिक रंगों से होली नहीं खेलना पड़े। होली के लिए हर्बल रंग आप घर में बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। आज हम आपको इन रंगों को बनाने का तरीका बताएंगे।

– नारंगी रंग बनाने के लिए रात भर मेहंदी की पत्तियों को पानी में डालकर छोड़ दें और सुबह उस पानी से होली खेलें।

– गहरा गुलाबी रंग (मैजेंटा) बनाने के लिए चुकंदर के कुछ टुकड़ों को एक कप पानी में उबाल लीजिए और फिर अगले दिन इससे होली खेलें।

– पीला रंग बनाने के लिए लाल रंग के फूलों को पानी में भिगो दे इससे पानी का रंग हल्के पीले रंग का हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: चाहिए दीपिका जैसा स्लिम फिगर तो रोज खाओ ये जादुई फल

– हरा रंग बनाने के लिए पालक को पानी में भिगों दीजिए और फिर रंग हरा हो जाने पर उस पानी से होली खेलें।

– नीला रंग बनाने के लिए ब्लूबेरी के रस का इस्तेमाल कीजिए।

– अगर सूखे रंग से होली खेलना हो तो चावल के आटे में फूड कलर मिला लीजिए और इसमें दो छोटा चम्मच पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे सूखने के लिए छोड़ दें और फिर इसे मिक्सर में पीस लीजिए, इससे यह पाउडर बन जाएगा और इससे होली खेलें।

LIVE TV