हॉकी: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया, सीरीज में की 1-1 की बराबरी

बेंगलुरू भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कैम्पस में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-1 से हरा दिया। भारत के लिए रूपिंदर पाल सिंह, एस.वी. सुनील और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल किए जबकि किवी टीम के लिए स्टीफन जेनेस ने गोल दागा।

हॉकी

दोनों टीमें पहले क्वार्टर में गोल नहीं कर पाई थीं। 18वें मिनट में भारत को लगातार तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से रूपिंदर तीसरे को गोल में बदलने में सफल रहे। दूसरे हाफ में ही किवी टीम ने बराबरी कर ली। 24वें मिनट में स्टीफन ने भारतीय डिफेंस की गलती का फायदा उठाया और पी.आर. श्रीजेश की तरफ बढ़े। श्रीजेश ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिसमें वो असफल रहे और स्टीफन ने गेंद को गोल में डाल स्कोर 1-1 कर दिया।

यह भी पढ़ें:- बुलावायो वनडे में फखर के तूफान में बहा आयरलैंड, पाकिस्तान की रिकॉर्ड जीत

सुनील ने हालांकि तीन मिनट बाद ही भारत को आगे कर दिया। सुनील ने सिमरनजीत सिंह से मिली गेंद को नेट में डाला और भारत को दूसरा गोल दिया। चौथे क्वार्टर में किवी टीम का डिफेंस अच्छा रहा जिसने भारत के कई प्रयासों को नाकाम किया।

मेहमान टीम की कोशिश अंतिम क्वार्टर में बराबर करने की थी लेकिन 56वें मिनट में मनदीप ने बेहतरीन फील्ड गोल कर किवी टीम की वापसी मुश्किल कर दी और भारत को लगातार दूसरी जीत मिली। भारत ने गुरुवार को खेले गए पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4-2 से मात दी थी। दूसरे मैच में जीत के साथ उसने सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV