Health Tips: पैर से सिर तक की इन समस्याओं की एक वजह है ‘हाई ब्लड प्रेशर’, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

आप सभी ने ही ये सब तो खूब सुना होगा कि ब्लड प्रेशर कैसे होता है, क्यों होता है, इसके क्या कारण है, क्या है घरेलू उपचार और क्या है डॉक्टरी इलाज। लेकिन आज हम आपको वह बात बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपको कोई और बताएं और या यू कहूं कि आपको यह सब जानने के लिए डॉक्टरी मदद की आवश्यता पड़ें। जब नसों में ब्लड बहता है तो ये नसों के किनारों पर दबाव बनाता है। बल्ड के इसी दबाव यानि प्रेशर को ब्लड प्रेशर कहते हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर ज्यादा हो गया है तो ये हार्ट को इसे पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस समस्या का आपके शरीर के बाकी के अंगों पर भी खतरनाक असर दिखाई पड़ता है।

आंख

किसी भी व्यक्ति को अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो तो उसे यकीनन आंख की समस्या भी हो सकती है। इसलिए हमेशा कहा जाता है नियमित रूप से अपनी आंख की जांच कराते रहना ही ठीक होता है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को आंख कमजोर होने का खतरा भी रहता है।

मस्तिष्क

एक उम्र के बाद हर किसी को शरीर से संबंधित कोई ना कोई बीमारी लगी ही रहती है। कई बार रोगियों की याद्दाश्त की समस्या भी खड़ी हो जाती है। जिस समस्या को डिमेंशिया के नाम से जाना जाता है। कई बार लोगों के सोचने की समस्या इतनी बड़ी बन जाती है कि इस समस्या से बाहर निकल पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या में कई बार आपको स्ट्रोक आने वाली भी समस्या उत्पन्न हो जाती है।

हृदय रोग

हाई ब्लड प्रेशर में सबसे ज्यादा खतरा हृदय को होता है। जब हृदय को संकरी या सख्त हो चुकी रक्त वाहिकाओं के कारण पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलता तो सीने में दर्द हो सकता है और अगर खून का बहाव रुक जाए तो हार्ट-अटैक भी हो सकता है।

किडनी

किडनी हमारे शरीर से बेकार के पदर्थों को बाहर निकालने का काम करती है। इसलिए किडनी का ठीक होगा हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसके लिए यह समस्या बढ़ भी सकती है। कई बार जिन रक्त नलियों से रक्त बहता है वह नलियां मोटी हो जाती है तो किडनी को दिक्कत आती है। इसकी वजह से किडनी अपना काम ठीक से नहीं कर पाता है और खून दूषित होता है। इसलिए किडनी के फेल होने का खतरा भी बढ जाता है।

LIVE TV