आपने कभी सोचा कि आपके उपवास रखने से भगवान का क्या फायदा

मानव शरीर को पोषक तत्व युक्त खाने की काफी जरूरत होती है। क्योंकि खाने में तमाम तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को काम करने और सोचने की शक्ति प्रदान करते हैं।  तो फिर आप व्रत क्यों रखते हैं। क्या कभी किसी से इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की। नहीं ना। बेशक खाने में प्रोटीन, मिनरल, विटामिन सभी तत्व पाए जाते हैं। लेकिन एक दिन का फलाहार व्रत रहना या कुछ भी न खाना हमारी सेहत के लिए जरूरी होता है।

उपवास

कुछ लोग सोचते हैं कि एक दिन भूखा रहकर कौन से देवी-देवता प्रसन्न हो जाएंगे। यब बात काफी हद तक ठीक भी है कि भगवान के लिए व्रत रखना केलव एक काल्पनिक बात है। असल में तो यह हमारी सेहत के लिए काफी लाभप्रद है। अगर आप सप्ताह में एक दिन का उपवास रखते हैं तो आपको महसूस होगा कि आपका शरीर सही सारे काम कर रहा है।

उपवास का लॉजिक

हमारा शरीर एक चक्र की तरह काम करता है। शरीर के सभी अंगों को एक विशेष प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है। खाना खाना, उसको पचाना, पोषक तत्वों को शरीर के विभिन्न अंग तक भेजना। यह सभी काम मानव शरीर के महत्वपूर्ण कामों में से एक हैं। यह प्रक्रिया शरीर के अंदर रोज होती है। इस प्रक्रिया को भी थोडा सा आराम की आवश्यकता होती है। आमतौर पर लोग इस बारे में इतना सोचते ही नहीं कि हमारे शरीर को भी थोड़े से आराम की आवश्यकता है। इसलिए आपको सप्ताह में एक दिन व्रत जरूर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Har Chhath 2018: पुत्र कामना के लिए महिलाएं रखती हैं यह विशेष व्रत,जानें पूजा की विधि

उपवास जरूरी है

जिस दिन आप खाना नहीं खाते हैं उस पाचन तंत्र तो शांत रहता है लेकिन शरीर की सफाई का काम बड़ी आसानी से हो जाता है। जैसे आप अपने शरीर को बाहर से साफ करते हैं ठीक वैसे ही शरीर की अंदर से भी सफाई की आवश्यकता होती है। इस दिन शरीर के अंदर का उत्सर्जन तंत्र अच्छे से काम करता है।

यह भी पढ़ें: लिंगायत संप्रदाय का बड़ा ही खास धार्मिक स्थल, जानें क्या है खास

धर्म से जोड़ा गया व्रत

आपको व्रत रखने से भगवान को कुछ प्राप्त नहीं होता है लेकिन आपको उपवास रखने की शक्ति जरूर मिलती है। जिन लोगों को खाना खाने का बहुत शौक होता है उनके लिए उपवास रख पाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए उपवास को धर्म से जोड़ा गया है ताकि मानव को व्रत रखने की शक्ति मिलें।

LIVE TV