बना रखी थी 4 गर्लफ्रेंड! चारों एक साथ पहुंचीं घर तो खाया जहर

युवक जैसे ही काम कर के घर पहुंचा तो चारों गर्लफ्रेंड को देख कर काफी घबरा गया। अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। पड़ोसियों ने तुरंत युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पश्चिम बंगाल से एक खबर सामने आई है, जहां एक युवक 4-4 लड़कियों से एक साथ डेट कर रहा था। घटना पश्चिम बंगाल के कूचबिहार की है। लड़कियों को जैसे ही पता चला कि उसका प्रेम और किसी के साथ रिलेशन में है तो सभी लड़कियां युवक के घर जा पहुंची। जिसके बाद युवक ने खुद खुशी करने की कोशिश की। युवक को पास ही एक सरकारी अस्पताल ने भर्ती कराया गया है।

मीडिया खबरों के अनुसार युवक कूचबिहार के जोरपटकी गांव में रहता है, यही पर वह एक मेडिकल स्टोर में काम करता है। मेडिकल स्टोर का काम खत्म हुआ तो वह अपने घर पहुंचा लेकिन, इससे पहले ही चारों लड़कियां युवक के घर पहुंच गई। लड़कियों को किसी के जरिए पता चला था कि उनका बॉयफ्रेंड और भी लड़कियों को डेट कर रहा है। जिसके बाद सभी लड़कियों ने एक दूसरे से सम्पर्क किया और युवक के घर जा पहुंच गई।

सभी लड़कियों को एक साथ देख युवक घबरा गया। इस दौरान सभी लड़कियों ने युवक के घर पर काफी हंगामा किया। जिससे युवक घबरा गया और अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। पड़ोसियों ने युवक को माथाभागा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे कूचबिहार अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में चारों लड़कियों ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं कराया है वहीं, दूसरी तरफ अस्पताल के लोगों ने बताया कि वह खतरे से बाहर है।

LIVE TV