गुजरातियों का AAP से बढ़ रहा लगाव, 27 सालों बाद BJP से हो सकता है मोहभंग

इस वर्ष के अंत तक गुजरात विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। पिछले 27 वर्षों से बीजेपी गुजरात में शासन कर रही है। वहीं इस बार विधानसभा चुनाव में रोचकता की बात यह है कि कांग्रेस व बीजेपी के अलांवा अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली पार्टी आप भी चुनावी मैदान में उतर रही है। इस बार के चुनाव को लेकर स्थानीय विश्लेषकों का मानना है कि इस बार तीनों पार्टियों कांटे की टक्कर होगी।

बहरहाल गुजरात में आम मतदाता में क्या चल रहा है, इस जवाब एक मीडिया सर्वे से प्राप्त हुआ है। इस सर्वे का प्रमुख प्रश्न यह था कि इस बार किन दो पार्टियों के बीच टक्कर होगा तो ,ज्यादा तर मतदाताओं ने आप और बीजेपी का नाम लिया है।

सर्वे के अनुसार एक व्यापारी ने कहा कि वो चाहते हैं कि इस बार आम आदमी पार्टी आए। अरविंद केजरीवाल को एक मौका देना चाहिए। अब कांग्रेस में कोई दम नहीं रहा है। हम सब का काम देखते हैं। जबकि वहीं एक महिला बीजेपी के आने की उम्मीद जाताई है।

गौरतलब है कि आप पंजाब में चुनाव जीतने के बाद से अतिउत्साही नजर आ रही है। इसी लिए आप का अगला लक्ष्य गुजरात और हिमाचल प्रदेश है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता से कई वादे किए हैं। केजरीवाल ने मुफ्त बिजली, बेहतर स्कूल और अस्पताल देने का वदा गुजरात की जनता से किया है।

गुजरात विधानसभा 2022 चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी और आप बड़ी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिसे लेकर आप और कांग्रेस पार्टी ने रैलियां भी शुरू कर दी हैं।

LIVE TV