कांग्रेस ने गोवा के राज्यपाल से की ऐसी मांग, खतरे में पड़ सकती है पर्रिकर सरकार

पणजी गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर सहित, गोवा सरकार के मंत्रियों की गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए विपक्षी कांग्रेस ने सोमवार को राज्यपाल से भाजपा की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार को बर्खास्त करने का आग्रह किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासन खत्म हो चुका है।

कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता रमाकांत खलप ने पणजी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “सरकार का कोई अस्तित्व नहीं है। हम राज्यपाल से सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हैं।”

यह भी पढ़ें:- रमन सरकार जनता पर मेहरबान, जल्द ही मिलने जा रहीं ये बड़ी सुविधाएं

खलप ने कहा कि पर्रिकर सहित तीन कैबिनेट मंत्री गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जो ऐसे मंत्रालयों को देख रहे हैं, जिसके लिए बजट का करीब 80 फीसदी भाग अवंटित है। स्वास्थ कारणों से उनकी अनुपस्थिति से प्रशासन में ठहराव आ गया है।

खलप ने कहा, “कई मंत्री भी बीमार पड़ गए हैं। एक को उसी अस्पताल में अमेरिका में भेजा गया है, जहां मुख्यमंत्री का इलाज चल रहा है और अन्य (बिजली मंत्री पांडुरंग मडकइकर) मुंबई में हैं।”

खलप ने कहा, “मुख्यमंत्री ने मडकइकर व फ्रांसिस डिसूजा (अमेरिका के सलोन केटरिंग कैंसर सेंटर में भर्ती हैं) के विभाग ले लिए थे। अब जब मुख्यमंत्री खुद बीमार हैं और राज्य में नहीं हैं तो उन विभागों को कौन देखेगा।”

यह भी पढ़ें:- कर्नाटक निकाय चुनाव: हार के बाद भाजपा ने कहा कुछ ऐसा जोकि कार्यकर्ता तक को नहीं होगा हजम!

उन्होंने कहा, “एक उपमुख्यमंत्री के रखे जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री को सिर्फ एक नहीं, बल्कि काम करने के लिए कई मंत्रियों को अधिकृत किए जाने की जरूरत है।” कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मौजूदा सरकार को बर्खास्त करने के लिए संपर्क करेगी।

देखें वीडियो:-

https://youtu.be/N5wI0-zVsC4

LIVE TV