हज प्रक्रिया को ऑनलाइन कर पारदर्शी बनाना है लक्ष्य : मुख्तार अब्बास नकवी

हज प्रक्रियामुंबई अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि सरकार पूरी हज प्रक्रिया को ऑनलाइन कर इसे पारदर्शी व यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने पर काम कर रही है। नकवी ने यहां हज 2018 की प्रक्रिया की घोषणा की।

यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- जनता की भलाई के लिए ईंधन को जीएसटी के दायरे में लाये सरकार

उन्होंने कहा कि यह घोषणा एक महीने पहले की गई है जिससे तैयारियों को ज्यादा समय मिल सके। लोग हज के लिए 15 नवंबर से आवेदन कर सकते हैं।

नकवी ने कहा कि हज 2018 नई हज नीति के अनुसार किया जाएगा। नई हज नीति को बनाने के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है। मंत्रालय जल्द ही समिति की सिफारिशों की जांच करेगा, उसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-केरल में RSS कार्यकर्ता की हत्या से तेज हुआ राजनीतिक गतिरोध, भाजपा ने लगाया सीपीएम पर आरोप

नकवी ने एक नया हज मोबाइल एप लांच किया, जिसके द्वारा हज के लिए सीधे तौर पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा और भुगतान भी हो सकेगा।

LIVE TV