Gorakhpur Weather चार दिन की गर्मी और उमस के बाद गोरखपुर में बारिश का अनुमान….

 पिछले चार दिनों से बेचैनी कर रही गर्मी ने मंगलवार को भी लोगों को सताया। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री व निम्नतम 27.8 डिग्री रहा। दोपहर बाद 6-18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण से पश्चिम की तरफ हवाएं चलीं। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। बुधवार को पुरुआ हवा चलने और हल्की बारिश का अनुमान है। 

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय के मुताबिक पंजाब से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते मंगलवार शाम से बादल छाए रहे, बुधवार से हल्की बारिश का आसार है। मंगलवार दोपहर तक पुरवा व दोपहर बाद तक पछुआ हवाएं चलीं। इसके चलते मौसम शुष्क रहा। बारिश का सिलसिला अब थमेगा। 15 सितंबर के बाद से मानसून की वापसी का क्रम शुरू हो जाएगा।

गर्मी से परेशान रहे लोग 

गोरखपुर में बीते दिन अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री व निम्नतम 28 डिग्री रहा। आर्द्रता अधिकतम 83 फीसद व न्यूनतम 63 फीसद रही। इससे लोग गर्मी से बेचैन रहे। दिन भर बादल  छाए रहे लेकिन बारिश न होने के कारण शाम को उमस बढ़ गई जिससे लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बुधवार से मौसम में बदलाव होगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

ऐसा रहेगा बुधवार का मौसम

गोरखपुर में बुधवार को न्‍यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञानियों ने हल्‍की वर्षा का भी अनुमान लगाया है। सुबह छह बजे 27 डिग्री और फ‍िर 11 बजे से शाम चार बजे तक का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान हल्‍की आंधी और हल्‍की वर्षा का भी अनुमान है। 

LIVE TV