YouTube Go ऐप को कंपनी कर रही बंद , यूजर्स को करना होगा यह काम

एंड्राइड स्मार्टफोन के लिए Youtube Go ऐप को बंद किया जा रहा है| यूट्यूब ने बुधवार को सभी Youtube Go उपयोगकर्ताओं को अपने डिवाइस पर रेगुलर यूट्यूब ऐप इस्तेमाल करने की सलाह देते हुए इस बात की घोषणा कर दी है| लेटेस्ट ख़बरों के मुताबिक, यूट्यूब गो को इस साल अगस्त में बंद कर दिया जाएगा|

YouTube Go को 2016 में एंड्रॉयड गो वर्जन वाले फोन के लिए लॉन्च किया गया था। जब Google चाहता था कि लो-एंड डिवाइस लोकप्रिय स्ट्रीमिंग ऐप को बिना कमेंट्स, कंटेंट बनाने या डार्क मोड पर स्विच किए बिना चलाए। इसे भारत जैसे बाजारों पर भी लक्षित किया गया था जहां कनेक्टिविटी ने एक चुनौती पेश की थी।

 YouTube गो लॉन्च करने के पीछे दूसरा मुख्य कारण लोगों को ज्यादा डेटा खर्च करने से को बचाने में मदद करना था, जो वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ काफी ज्यादा हुआ करता था और इसके साथ ही YouTube Go की साइज बहुत कम है और जिन फोन में रैम व स्टोरेज कम है उनके लिए यह एप किसी तोहफे से कम नहीं है। उस दौरान डेटा काफी महंगा भी हुआ करता था।

यूट्यूब ने कहा है कि इस साल अगस्त में YouTube Go को बंद कर दिया जाएगा, हालांकि इसे अचानक से बंद नहीं किया जाएगा। अगस्त से इसे बंद करने की शुरुआत होगी। उसके बाद इस एप को कोई अपडेट नहीं मिलेगा। ऐसे में जिन लोगों के फोन में यह एप पहले से इंस्टॉल होगा वे इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।

क्या है बंद करने की वजह?

गूगल ने अपने पोस्ट में कहा है कि मेन यूट्यूब एप ने भी लगातार ऑप्टिमाइजेशन करना शुरू कर दिया है| यूट्यूब का कहना है कि उसने बाजार में उपलब्ध एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स पर इसे इस्तेमाल करने योग्य बनाने के लिए मुख्य ऐप में बदलाव करना शुरू कर दिया है। दरअसल यूट्यूब गो एप को YouTube के मेन एप से रिप्लेस करना चाहता है।

YouTube गो ऐप भी एंड्रॉइड गो इकोसिस्टम का हिस्सा है, और चूंकि YouTube ने गो ऐप के उस पहलू के बारे में बात नहीं की है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एंड्रॉइड गो स्मार्टफोन को इस साल अगस्त के बाद भी संस्करण मिलना जारी रहेगा। गूगल ने YouTube Go का आखिरी अपडेट अक्तूबर 2021 में जारी किया था। इस एप को अभी तक 500 मिलियन यानी 50 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया है।

इसके अलावा कई एंट्री लेवल फोन में यह एप प्री-इंस्टॉल आता है। YouTube Go को स्लो नेटवर्क और कम रैम व स्टोरेज वाले फोन के लिए डिजाइन किया गया था, क्योंकि YouTube गो ऐप भी एंड्रॉइड गो इकोसिस्टम का हिस्सा है|

बता दें कि YouTube Go के अलावा गूगल ने गूगल गो, मैप्स गो, असिस्टेंट गो, नेविगेसशन गो, जीमेल गो और गैलरी गो एप भी लॉन्च किए हैं, हालांकि अन्य एप्स के बंद होने के बारे में फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है। YouTube Go की सबसे खास बात यह थी कि इसमें वीडियो डाउनलोड करने और शेयरइट की तरह गो एप के साथ वीडियो शेयर करने की सुविधा मिलती थी।

LIVE TV