Google से बुक करें Covid-19 वैक्सीन का स्लॉट, ये है बेहद आसान तरीका

भारतीय यूजर्स अब Covid-19 से जुड़ी सभी जानकारी Google Search, Google Maps और Google Voice Assistants के जरिए ले सकते हैं। ये जानकारी Google ने दी है। Google ने कहा कि Covid-19 वैक्सीन से जुड़ी जानकारी जैसे वैक्सीन उपलब्धता, कीमत को Google Search और Google Maps के देख सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वैक्सीनेशन सेंटर को सर्च करके स्लॉट भी बुक कर सकते हैं। Google ने कहा, इससे वैक्सीनेशन सेंटर के लिए खाली स्लॉट, वैक्सीन डोज, कीमत के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

Google: Latest News on Google | Top Stories & Photos on Economictimes.com

यूजर्स को इसके लिए Covid vaccine near me सर्च करना होगा। इसके बाद ये पास के हॉस्पिटल्स की लिस्ट दिखाएगा जहां पर Covid-19 वैक्सीन स्लॉट उपलब्ध है। आप इसमें से पास के स्लॉट को सेलेक्ट करके Book appointment पर टैप करके कोविड फर्स्ट या सेकेंड डोज ले सकते हैं।

Covid vaccine doses administered India exceed 36.45 crore Health ministry |  India News – India TV

वहीं यूजर्स कोविड-19 से जुड़ी जानकारी पास के एरिया के अलावा किसी स्पेसिफिक जगह के बारे में भी ले सकते हैं। ये जानकारी Google Search, Google Maps और Google Voice Assistants के जरिए ली जा सकती है। इस पर इंग्लिश के अलावा आठ भारतीय भाषाओं में जानकारी हासिल की जा सकती है।

LIVE TV