Google की 22वां वर्षगाँठ आज, कुछ खास अंदाज से बनाया डूडल

नई दिल्ली। आज गूगल जी अपनी वर्षगाँठ मना रहे हैं गूगल ने हमें ख़ुद को खोज कर एक नए अंदाज़ में पेश करने का मौका दिया है अगर आज गूगल न होता तो ज़िंदगी बहुत कष्टमय होती। क्योकि गूगल हमें रोज नई नई जानकारियां देता है।

फिलहाल गूगल आज 22 साल का हो गया है इस मौके पर गूगल ने अपने सर्च दिग्गल पर होमपेज पर एक स्पेशल डूडल बनाया है। इस खास रंग बिरंगे डूडल पर को फेसबुक, ट्विटर और ईमेल के जरिए शेयर भी किया जा सकता है।

इस खास दिन गूगल जी अपने होम पेज पर G अक्षर एक बर्थडे हैट की तरह बनाया गया है जो ऐनिमेटेड है। यह एक लैपटॉप में झांक रहा है जिसके चारों तरफ गिफ्ट बॉक्स, एक केक और टॉफियां बिखरी हैं। बाकी के चार अक्षरों को एक विंडो में दिखाया गया है। बता दें गूगल की स्थापना लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने 1998 में की थी।

LIVE TV