इस दिशा में भूलकर भी न सोयें, कभी नहीं मिलेगा सुख

वास्तु के अनुसारवास्तु के अनुसार कहा जाता है कि घर का मास्टर बेडरुम हमेशा साउथ-वेस्ट कार्नर में होना चाहिए। कहा जाता है कि ये कमरा घर के दूसरों से हमेशा बड़ा होना चाहिए। घर के इस कमरे में परिवार के मुखिया को ही सोना चाहिए। लेकिन अकसर हम सोने की दिशा का ध्यान नहीं रखते हैं। वास्तु के अनुसार सोते समय पैर और सिर का सही दिशा में होना जरूरी है। वास्तु के अनुसार जाता है कि सही दिशा में न सोने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सुबह उठते ही न करें ये काम, मुसीबतों का करना पड़ सकता है सामना

  1. वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि अगर सोते समय सिर पूर्व दिशा की तरफ होता है तो यह अच्छा रहता है इससे ज्ञान में वृद्धि होती है और सेहत में सुधार होता है और टेंशन कम होती है।
  2. अगर सोते समय सिर पश्चिम दिशा में हो तो इससे तबियत खराब होने लगती है। अगर सिर को उत्तर दिशा में किया जाए तो बुरे सपने आते हैं और नींद भी सही से नहीं आती है।
  3. अगर दक्षिण दिशा की तरफ पैर करके सोया जाए तो ऐसे इंसान के दिमाग में बुरे विचार आएंगे और वह अच्छी नींद भी नहीं ले पाएगा।
  4. अगर पैर पश्चिम दिशा में होंगे तो व्यक्ति दिमागी रुप से बीमार रहेगा। इसके अलावा उसे छाती में भारीपन की भी शिकायत रहेगी।
LIVE TV